CIBIL Score देखना हुआ और भी आसान, Paytm, Google Pay और PhonePe से एक क्लिक में हो जाएगा काम
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Jul 2025 12:20 PM
How to Check CIBIL Score through UPI Apps
CIBIL Score: अब आप अपना सिबिल स्कोर आसानी से चेक कर सकते हैं. चेक करने के लिए आपको अलग से कोई नया ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके मोबाइल में पहले से मौजूद Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स के जरिए ही आप एक क्लिक में अपना सिबिल स्कोर आसानी से देख सकते हैं.
CIBIL Score: अगर आप लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपना सिबिल स्कोर चेक कर लेने की जरूरत है. आजकल कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो कुछ ही सेकंड में आपका सिबिल स्कोर दिखा सकते हैं. टेंशन मत लीजिए आपको अपना सिबिल स्कोर चेक करने के लिए 10-12 ऐप्स को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर लोगों के फोन में पहले से मौजूद कुछ लोकप्रिय ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm हैं जिसके जरिए भी सिबिल स्कोर चेक की जा सकती है.
इन ऐप्स से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं. कैसे आप इन पॉपुलर ऐप्स के जरिए अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं उससे पहले यह जान लेते हैं आखिर सिबिल स्कोर होता क्या है?
CIBIL Score होता क्या है?
सिबिल स्कोर दरअसल आपकी क्रेडिट प्रोफाइल की एक रिपोर्ट होती है जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर होता है. इस स्कोर के जरिए यह आकलन किया जाता है कि आपने लोन या क्रेडिट कार्ड की किस्तें समय पर चुकाई हैं या नहीं और ब्याज भुगतान समय पर किया गया है या नहीं.
CIBIL Score कैसे तैयार होता है?
यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा आपकी पेमेंट हिस्ट्री का होता है जो लगभग 30% होता है. इसके बाद 25% वेटेज क्रेडिट एक्सपोजर को दिया जाता है जिससे यह तय होता है कि आपने कितना लोन लिया है. अगले 25% में यह देखा जाता है कि आपने किस प्रकार का क्रेडिट लिया और कितने समय के लिए लिया. बाकि बचे 20% और भी कई चीजों पर निर्भर होता है.
आपको बता दें कि सिबिल स्कोर की रेंज 300 से 900 के बीच होता है और इसे खराब, ठीक, अच्छा और एक्सीलेंट कैटेगरी में आंका जाता है. जितना बेहतर आपका सिबिल स्कोर होगा, आपकी क्रेडिट रेटिंग उतनी ही मजबूत मानी जाएगी. बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान लोन देते समय इसके आधार पर ही आपको लोन देंगे.
Paytm पर ऐसे देखें अपना CIBIL Score
- सबसे पहले Paytm ऐप खोलें
- होमपेज पर मौजूद ‘Free Tools’ सेक्शन में जाएं और ‘Check your latest credit score’ ऑप्शन पर टैप करें.
- अपना नाम दर्ज करें और फिर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं.
Google Pay से CIBIL Score जानने का तरीका
- अपने मोबाइल में Google Pay ऐप ओपन करें और नीचे की ओर स्क्रॉल करें.
- वहां आपको ‘Check your CIBIL score for free’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद ‘Check Score’ पर टैप करें और अपना स्कोर देख लें.
PhonePe पर ऐसे चेक करें क्रेडिट स्कोर
- सबसे पहले PhonePe ऐप खोलें.
- होमपेज पर मौजूद ‘Loans’ सेक्शन पर जाएं, जो ‘Recharge & Bills’ के नीचे दिखाई देगा.
- यहां ‘Check Credit Score’ पर क्लिक करें. आवश्यक जानकारी की अनुमति देने के बाद आपका CIBIL स्कोर सामने आ जाएगा.
यह भी पढ़ें: PhonePe SBI Card: अब हर खर्च पर मिलेगा बड़ा रिवॉर्ड, फोनपे लेकर आया नया कार्ड, ऐसे करें अप्लाई
यह भी पढ़ें: सस्ते फोन के लालच में कहीं चोरी हुआ फोन तो नहीं खरीद लाए? बस एक SMS भेज ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










