सस्ते फोन के लालच में कहीं चोरी हुआ फोन तो नहीं खरीद लाए? बस एक SMS भेज ऐसे करें चेक

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Jul 2025 12:04 PM

विज्ञापन

Second Hand Phone

Second Hand Phone: अगर आप भी किसी आदमी से पुराना या सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो उसे अच्छी तरह चेक करना जरूरी है. इससे यह पता चल सकता है कि वह फोन कहीं से चोरी किया गया तो नहीं है. अगर आप अनजाने में चोरी का मोबाइल खरीद लेते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं तो आप कानूनी मसलों में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Second Hand Phone: लोग अक्सर महंगे स्मार्टफोन्स की चाह रखते हैं लेकिन कम बजट की वजह से खरीद नहीं पाते. यही कारण की वजह से वह सेकंड हैंड मोबाइल का रुख करते हैं. भारत देश में सेकंड हैंड फोन जितना बेचना आसान है उससे ज्यादा आसान खरीदना है. यही वजह है कि कुछ सालों में सेकंड हैंड मोबाइल फोनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग कम कीमत में प्रीमियम ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिस वजह से पुराने या रिफर्बिश्ड फोनों की लोकप्रियता बढ़ी है.

ये डिवाइस देखने में लगभग नए जैसे लगते हैं और काफी सस्ते दामों पर भी मिल जाते हैं. इन मोबाइल फोनों की असलियत और सुरक्षा को लेकर अक्सर संदेह बना रहता है. कई बार ऐसा भी होता है कि यूजर्स अनजाने में चोरी हुआ फोन खरीद लेते हैं. ऐसी स्थिति में न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो सकता है बल्कि आप कानूनी मसलों में भी पड़ सकते हैं. 

रीफर्बिश्ड फोन कहां मिलते हैं?

रीफर्बिश्ड फोन आपको Amazon, Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मिल जाते हैं. लेकिन आपको बता दें वहां मिलने वाले डिवाइसेज आमतौर पर जांचे-परखे होते हैं. इनमें अधिकतर डेमो मॉडल या कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए गए टेस्टिंग यूनिट्स शामिल होते हैं जिन्हें रिपेयर या सर्विस के बाद दोबारा बेचा जाता है. वहीं, अगर आप लोकल मार्केट या किसी ऑफलाइन स्टोर से सेकंड हैंड फोन ले रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. कई बार ऐसे दुकानदार अनजाने में चोरी के मोबाइल भी बेच देते हैं जिससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है.

कैसे चेक करें मोबाइल चोरी का है या नहीं?

  • सबसे पहले मोबाइल का IMEI नंबर पता करें.
  • यदि मोबाइल का बॉक्स हो तो उस पर IMEI नंबर लिखा होगा.
  • अगर मोबाइल का बॉक्स नहीं है तो फोन के डायलर में *#06# टाइप करें.
  • स्क्रीन पर 15 अंकों का IMEI नंबर दिखाई देगा.
  • इस नंबर को कहीं नोट कर लें.
  • अब अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलें और नया मैसेज बनाएं.
  • मैसेज में लिखें: KYM <space> IMEI नंबर
  • इसे 14422 नंबर पर भेज दें.

कुछ ही पलों में आपको एक SMS के माध्यम से जवाब मिलेगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि फोन ब्लैकलिस्टेड है या नहीं. अगर जवाब में “blacklisted” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि यह फोन चोरी या गुमशुदा घोषित किया गया है. ऐसे फोन को खरीदने से बचें.

Instagram पर कितने फॉलोअर्स हो जाने बाद शुरू होगी कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

मुकेश अंबानी आपके टीवी को बनाएंगे कंप्यूटर, जियो की सस्ती डिवाइस करेगी कमाल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola