मुकेश अंबानी आपके टीवी को बनाएंगे कंप्यूटर, जियो की सस्ती डिवाइस करेगी कमाल

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :16 Jul 2025 7:46 PM
विज्ञापन
JioPC

Reliance JioPC

What Is JioPC: रिलायंस जियो की डिवाइस जियोपीसी (Reliance JioPC) भारत में डिजिटल क्रांति लाने की तैयारी में है. इससे सामान्य टेलीविजन को एक क्लाउड-आधारित पर्सनल कंप्यूटर में बदला जा सकता है. जानिए कैसे

विज्ञापन

Reliance Jio ने एक बार फिर डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. Jio Platforms ने हाल ही में जियोपीसी (JioPC) सेवा का ट्रायल लॉन्च किया है, जिससे साधारण टेलीविजन को एक क्लाउड-आधारित पर्सनल कंप्यूटर में बदला जा सकता है. इस सेवा के जरिए यूजर्स अपने टीवी को कीबोर्ड और माउस से जोड़कर एक वर्चुअल डेस्कटॉप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Libre Office प्री-इंस्टॉल होता है और ब्राउजर के जरिए Microsoft Office टूल्स का भी समर्थन किया गया है.

JioPC की खास बातें

  • टीवी को कंप्यूटर में बदलने वाला पहला यूजर-सेंट्रिक समाधान
  • केवल ₹5,499 में Jio सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध
  • बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के वर्चुअल डेस्कटॉप ऐक्सेस
  • ग्रामीण और शहरी इलाकों में डिजिटल पहुंच बढ़ाने की संभावना.

वर्तमान में JioPC सेवा वेटलिस्ट इनविटेशन के जरिए उपलब्ध है और यह फ्री ट्रायल चरण में है. हालांकि अभी वेबकैम और प्रिंटर जैसे बाहरी डिवाइस का सपोर्ट नहीं है, लेकिन यह डिजिटल क्रांति की ओर एक बड़ा कदम है.

भारत में डिजिटल बदलाव का अवसर

जहां भारत में लगभग 70% घरों में टीवी मौजूद हैं, वहीं केवल 15% के पास पर्सनल कंप्यूटर है. ऐसे में JioPC लाखों लोगों को ऑनलाइन शिक्षा, वर्क फ्रॉम होम, और अन्य डिजिटल सेवाओं से जोड़ सकता है.

Mukesh Ambani के नेतृत्व में Jio एक बार फिर तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में अग्रसर है.

2000 रुपये में आपका डब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, अभी है सही मौका

Shubhanshu Shukla ने अंतरिक्ष में भारत के लिए किये ये खास एक्सपेरिमेंट्स, दुनिया ने देखा हिंदुस्तानी टैलेंट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola