OnePlus 11 5G को मिला OxygenOS 15 अपडेट, स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी

OnePlus
OnePlus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G के लिए OxygenOS 15 अपडेट जारी किया है. इसमें नए कैमरा फीचर्स, मल्टीटास्किंग सपोर्ट, सिक्योरिटी पैच और सिस्टम सुधार शामिल हैं. जानिए इस अपडेट से क्या-क्या बदलेगा
OnePlus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G के लिए OxygenOS 15 का नया अपडेट जारी कर दिया है, जो यूजर्स को एक बेहतर और स्मार्ट अनुभव देने के लिए कई दमदार फीचर्स से लैस है.
क्या है खास इस अपडेट में?
मल्टीटास्किंग का नया अंदाज: अब वनप्लस यूजर्स एक ऐप को फुल स्क्रीन पर और दूसरे को फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं, जिससे काम करना और भी आसान हो गया है.
कैमरा में AI का कमाल
Portrait और Photo मोड में सॉफ्ट लाइट फिल्टर
AI Perfect Shot फीचर जो चेहरे के एक्सप्रेशन को पहचानकर उन्हें बेहतर बनाता है
वीडियो को लाइव फोटो में बदलने और हाई-रेजोल्यूशन फोटो सेव करने की सुविधा.
सुरक्षा और सिस्टम सुधार
लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच: जुलाई 2025 का Android सिक्योरिटी अपडेट शामिल
बग फिक्स: डिस्प्ले लोकेशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान
स्मार्ट अलार्म: अब अलार्म धीरे-धीरे वॉल्यूम बढ़ाता है, जिससे नींद से जागना सहज हो जाता है
रिकॉर्डिंग और ऑडियो में नया अनुभव
रिकॉर्डर ऐप में ऑडियो फाइल्स को कस्टम ग्रुप में क्लासिफाई करने की सुविधा
इन-पर्सन रिकॉर्डिंग को Meeting, Interview और Standard मोड्स में ऑटोमैटिकलीक्लासिफाई किया जा सकता है.
टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अन्य स्मार्ट फीचर्स
विजेट्स को स्टैक करने की सुविधा
नोटिफिकेशन को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का विकल्प
Quick Settings में अब ‘रीस्टार्ट’ शॉर्टकट भी मिलेगा.
खास क्यों है यह अपडेट ?
OxygenOS 15 अपडेट OnePlus 11 5G को न सिर्फ तकनीकी रूप से बेहतर बनाता है, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी एक नये स्तर पर ले जाता है. अगर आप OnePlus यूजर हैं, तो यह अपडेट आपके स्मार्टफोन को और भी पावरफुल बना देगा.
OnePlus 13 vs OnePlus 13s vs OnePlus 13R: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही?
OnePlus Nord 5 Vs Nord CE 5: सिर्फ ₹7,000 ज्यादा में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?
OnePlus Nord 5 vs Poco F7: एक दाम में ज्यादा धाकड़ कौन? किसे खरीदना है स्मार्ट चॉइस!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










