बाप रे! पाकिस्तान में इतना महंगा मिलता है 1.5 टन का एसी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
AC Price in Pakistan
AC Price in Pakistan: भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा महंगा है. होम अप्लायंसेज तो दूर की बात है लेकिन वहां रोजमर्रा के सामान भी काफी महंगे हैं. इस महंगाई में वहां एसी की कीमत तो आसमान छू रहे हैं. सस्ते एसी भी भारत से इतने महंगे मिलते हैं कि आप कीमत सुन हैरान रह जाएंगे.
AC Price in Pakistan: गर्मी अपने चरम पर है और हर घरों में अब पंखे की जगह एसी और कूलर ने ले ली है. मार्केट में एसी की डिमांड भी बढ़ गयी है. भारतीय मार्केट में एसी 25 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से मिलने शुरू हो जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है भारत के पड़ोसी देश पकिस्तान (AC Price in Pakistan) में एसी की कीमत क्या है? आपको बता दें कि भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा महंगा है. होम अप्लायंसेज तो दूर की बात है लेकिन वहां रोजमर्रा के सामान भी काफी महंगे हैं. ऐसे में वहां एसी की कीमत भी ज्यादा है.
सावधान! मई से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं लिस्ट में आपका फोन भी तो नहीं?
1.5 Ton AC Price in पाकिस्तान
पाकिस्तान में ज्यादातर चीनी ब्रांड के एसी बिकते हैं. लेकिन वहां सस्ते एसी की कीमत भी इतनी ज्यादा है कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे. पाकिस्तान में टीसीएल (TCL) के अलावा GREE, Haier, Kenwood जैसी कंपनियां एसी बेचती हैं. TCL के 1.5 टन के एयर कंडीशनर की कीमत PKR148,900 यानी 45,251 रुपये है. वहीं, Haier के 1.5 टन वाले एसी की कीमत PKR 149,999 यानी की लगभग 45,585 रुपये और Gree कंपनी के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी की कीमत PKR 211,999 यानी की लगभग 64,427 रुपये है. Kenwood के 1.5 टन वाले एयर कंडीशनर की कीमत PKR 150,499 यानी की लगभग 45,737 रुपये है.
भारत में 1.5 टन वाले एसी की कीमत
वहीं, भारत में 1.5 टन के एसी की कीमत कि बात करें तो यहां ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर 25 से 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर 1.5 टन वाला एसी आसानी से मिल जाएगा. फ्लिपकार्ट के Marq ब्रांड के 1.5 टन वाले एसी की कीमत 25,990 रुपये है. वहीं, Onida के 1.5 टन वाले एसी की कीमत 28,490 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










