सावधान! मई से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं लिस्ट में आपका फोन भी तो नहीं?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Apr 2025 5:04 PM
WhatsApp Services: Meta स्वामित्व वाला WhatsApp मई से कई स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा. इसे लेकर व्हाट्सऐप ने भी ऐलान कर दिया है कि ऐप की सुरक्षा को देखते हुए पुराने वर्जन पर WhatsApp वॉट्सऐप स्पोर्ट को बंद कर दिया जाएगा.
क्या आप भी व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं? तो फिर ये खबर आपके लिए जरूरी है. क्योंकि, मई से आपके फोन में वॉट्सऐप (WhatsApp Services) काम करना बंद कर देगा. इसे लेकर वॉट्सऐप (WhatsApp) ने भी ऐलान कर बताया है कि ऐसे मॉडल्स जो iOS 15.1 या Android 5.0 से नीचे वर्जन को स्पोर्ट करते हैं तो उनमें मई 2025 से वॉट्सऐप स्पोर्ट (WhatsApp Support) को बंद कर दिया जाएगा. यानी की मई से iPhone और Android के पुराने मॉडल्स में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा.
वॉट्सऐप (WhatsApp) ने क्यों लिया ये फैसला
वॉट्सऐप ने ये फैसला ऐप की सुरक्षा को देखते हुए लिया है. Meta कंपनी का कहना है कि यह बदलाव ऐप की सुरक्षा और उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने नई तकनीकों व फीचर्स के साथ यूजर्स का बढ़िया तालमेल बनाए रखने के लिए किया जा रहा है. दरअसल, Apple भी अपने पुराने iOS वर्जनों के लिए अपडेट नहीं देता. ऐसे में ये पुराने वर्जन बिना अपडेट के बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी स्पोर्ट नहीं दे पाते हैं और साइबर खतरों का जल्दी शिकार हो जाते हैं.
इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप (WhatsApp)
मेटा ने ऐसे फोन्स की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें व्हाट्सऐप काम नहीं करने वाला है. इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन शामिल हैं जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे iOS 15.1 से भी पुराने वर्जन या Android 5.0 (Lollipop) से भी नीचे वाले पुराने वर्जन पर ऑपरेट हो रहे हैं.
एप्पल के इन वर्जन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सऐप (WhatsApp)
- Apple iPhone 5
- Apple iPhone 6
- Apple iPhone 6S
- Apple iPhone 6S Plus
- Apple iPhone SE
इन Android स्मार्टफोन्स में नहीं काम करेगा व्हाट्सऐप (WhatsApp)
- Samsung Galaxy S3,
- Samsung Galaxy Note 2,
- SamsungGalaxy Ace 3,
- Samsung Galaxy S4 Mini,
- Motorola G (1st Gen),
- Motorola G Razr HD,
- Moto E (2014),
- LG Optimus Series (F3, F5, L5, L7),
- Sony Xperia M,
- Xperia L,
- Xperia SP
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










