FatBoyPanel मालवेयर से अलर्ट! एंड्रॉयड यूजर्स का बैंक अकाउंट एक झटके में हो जाएगा खाली
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Apr 2025 3:45 PM
FatBoyPanel Malware
'FatBoyPanel' नामक एक नया मैलवेयर भारत में 2.5 करोड़ से अधिक एंड्रॉयड डिवाइसों को अपना निशाना बना चुका है. यह खतरनाक सॉफ्टवेयर फर्जी बैंकिंग ऐप्स के रूप में व्हाट्सएप पर साझा किया जा रहा है, जिससे यूजर्स की गोपनीय जानकारी और वित्तीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है.
FatBoyPanel Malware: भारत में एक नया मालवेयर ‘FatBoyPanel’ तेजी से फैल रहा है, जिससे देशभर में 2.5 करोड़ से अधिक एंड्रॉयड डिवाइस खतरे में आ गए हैं. यह मालवेयर फर्जी बैंकिंग ऐप्स के रूप में व्हाट्सएप के जरिए साझा किया जा रहा है और यूजर्स के बैंक खातों से सीधे पैसे चुराने के लिए डिजाइन किया गया है.
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहले के मालवेयर की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस्ड है और खासतौर पर भारतीय बैंकिंग सिस्टम को निशाना बनाकर तैयार किया गया है. लोगों को सतर्क रहने और अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है यह ‘FatBoyPanel’ मालवेयर और इससे आप कैसे बच सकते हैं.
कैसे काम करता है ‘FatBoyPanel’ मालवेयर
साइबर सुरक्षा कंपनी Zimperium ने एक खतरनाक मोबाइल बैंकिंग ट्रोजन ‘FatBoyPanel’ का खुलासा किया है. यह मैलवेयर अब तक करीब 900 फर्जी ऐप्स में छिपा पाया गया है और मुख्य रूप से APK फाइल्स के जरिए फैलता है, जिन्हें Google Play Store के बाहर से इंस्टॉल किया जाता है.
यह भी पढ़े: WhatsApp Image Scam: व्हाट्सएप पर फोटो भेज स्कैमर्स लूट रहे लाखों रुपये, भूल कर भी न करें डाउनलोड
एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद, यह मैलवेयर खुद का आइकन हटा देता है, जिससे यह डिवाइस में दिखाई नहीं देता. इसके बाद यह Google Play Protect को निष्क्रिय कर देता है, एसएमएस पढ़ने की अनुमति हासिल करता है और ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) को इंटरसेप्ट कर लेता है. इससे साइबर हमलावर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बायपास कर यूजर के बैंक खाते से चुपचाप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
कितने लोग फस चुके है इसके जाल में
Zimperium अनुसार, यह मैलवेयर अब तक 2.5 करोड़ से अधिक डिवाइसेज से डेटा चुरा चुका है और 1.5 लाख से ज्यादा चोरी किए गए संदेशों को भी कब्जे में ले चुका है. यह लगातार विकसित हो रहा है, जिससे पारंपरिक सुरक्षा उपकरणों से इसका पता लगाना और भी मुश्किल होता जा रहा है.
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
- कोई भी अनजान या गैर वेबसाइट से ऐप्स को इंस्टॉल न करें.
- हमेशा ऐप्स को सिर्फ आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें.
- Google Play Protect को चालू रखें, ताकि आपके फोन में ऑटोमैटिक स्कैनिंग होती रहे.
- रीयल-टाइम प्रोटेक्शन वाले भरोसेमंद मोबाइल सिक्योरिटी ऐप का इस्तेमाल करें.
- अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें, खासकर WhatsApp जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर.
- ऐप्स को परमिशन देते समय सतर्क रहें SMS और कॉल एक्सेस जैसी संवेदनशील अनुमतियां तभी दें जब बिल्कुल जरूरी हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










