400 किमी ऊपर अंतरिक्ष से कीजिए दिल्ली दर्शन, NASA ने शेयर की तस्वीर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Mar 2024 3:11 PM
Nasa ने दुनिया के चार बड़े शहरों की रात की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें आप भारत की राजधानी दिल्ली, चिली के सैंटियागो, शंघाई और मेक्सिकाे सिटी को देख सकते हैं.
New Delhi NASA Space Photo : धरती से 400 किलोमीटर ऊपर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) एक तरह से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए दूसरा घर है. पृथ्वी का चक्कर लगाते समय आईएसएस हमारे ग्रह की तस्वीरें खींचता है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी समय – समय पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर चुनिंदा तस्वीरों को शेयर करती है.
नासा ने इस बार दुनिया के चार बड़े शहरों की रात के समय की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में भारत की राजधानी दिल्ली से लेकर चिली के सैंटियागो, शंघाई और मेक्सिकाे सिटी को देखा जा सकता है.
NASA Job: नासा लाया चांद और मंगल पर जाने का मौका, करोड़ों में सैलरी
अंतरिक्ष से खींची गई तस्वीरों में रात में शहर जगमगाते हुए नजर आते हैं. आइएसएस से जो तस्वीरें आयी हैं, उनमें बाकी शहरों की तुलना में हमारी दिल्ली ज्यादा चमकीली और पीले रंग की रोशनी की छटा बिखेरती नजर आ रही है. तस्वीर देखकर यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत की राजधानी दिल्ली की बसावट कितनी घनी है.
इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए आइएसएस ने कैप्शन में लिखा है, अंतरिक्ष स्टेशन से देखी गई दुनियाभर के शहरों की रोशनी में ग्रिड जैसे पैटर्न, सड़कों का जाल नजर आ रहा है. एक दिन पहले शेयर की गई तस्वीरों को अब तक लगभग 74 हजार लाइक्स मिल गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.
डॉक्टर बनना चाहते थे इसरो चीफ सोमनाथ, पिता के सुझाव पर चुनी इंजीनियरिंग की राह
ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बारे में आपको बता दें कि यह धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लोअर-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित है. आईएसएस लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है और इस तरह 24 घंटों में यह 16 बार पृथ्वी के चक्कर लगाता है. यह जिस देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्वीरें लेता जाता है. इसमें रूस, अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के एस्ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा मौजूद होती है और अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोग करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










