चुपचाप देखना चाहते हैं किसी का भी WhatsApp स्टेटस? ये 3 तरीके आएंगे आपके काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 May 2026 12:58 PM

विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेटस (Photo: Unsplash)

कई लोग चाहते हैं कि वे किसी का WhatsApp स्टेटस देख लें, लेकिन सामने वाले को इसकी खबर भी न हो. अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग आपको ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. फोन की कुछ आसान सेटिंग्स और ट्रिक्स से यह काम हो सकता है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

अगर आप कभी किसी का WhatsApp स्टेटस देखना चाहते हैं, लेकिन सामने वाले को इसकी भनक भी न लगे, तो इसके लिए कुछ आसान तरीके मौजूद हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp में ही कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप किसी का स्टेटस चुपचाप देख सकते हैं. आइए अब जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके, जिनसे आप बिना अपना नाम दिखाए किसी का स्टेटस देख सकते हैं.

पहला तरीका: Read Receipts बंद करें

  • अपने फोन में WhatsApp खोलें.
  • Android में ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें, जबकि iPhone में Settings में जाएं.
  • अब Privacy वाले ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां जाकर Read Receipts को बंद कर दें.
  • इसके बाद आप आराम से सामने वाले का स्टेटस देख सकते हैं, और उसे पता भी नहीं चलेगा.

ध्यान रखें कि Read Receipts को तब तक बंद ही रहने दें, जब तक वह स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब न हो जाए. अगर आपने इसे उससे पहले ऑन कर दिया, तो आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिख जाएगा.

दूसरा तरीका: Airplane Mode का यूज करें

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और कुछ सेकंड रुकें, ताकि स्टेटस अपने आप लोड हो जाए.
  • इसके बाद फोन में Airplane Mode ऑन कर दें और मोबाइल डेटा या Wi-Fi बंद कर दें.
  • अब जिस व्यक्ति का स्टेटस देखना है, उसे खोलकर आराम से देख लें.
  • स्टेटस देखने के बाद WhatsApp को पूरी तरह बंद कर दें.
  • फिर Airplane Mode ऑफ करके इंटरनेट दोबारा चालू कर लें.

ध्यान रखें कि यह तरीका तभी काम करता है जब स्टेटस देखने के बाद आप WhatsApp को पूरी तरह बंद कर दें और उसके बाद ही इंटरनेट चालू करें.

तीसरा तरीका: एंड्रॉयड फोन में फाइल मैनेजर का यूज करें

अगर आप WhatsApp स्टेटस बिना खोले देखना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड फोन में एक आसान ट्रिक है. दरअसल, स्टेटस की फोटो कुछ समय के लिए फोन के एक छिपे हुए फोल्डर में सेव हो जाती है.

  • सबसे पहले अपने फोन में Files या File Manager ऐप खोलें.
  • फिर ऐप की सेटिंग्स में जाएं.
  • वहां Show hidden files या छिपी हुई फाइलें दिखाने वाला ऑप्शन ऑन करें.
  • इसके बाद इस रास्ते पर जाएं: Internal Storage > WhatsApp > Media > Statuses
  • यहां आपको स्टेटस की फोटो सीधे दिख जाएंगी, जिन्हें आप बिना WhatsApp खोले देख सकते हैं.

ध्यान रखें, यह तरीका ज्यादातर सिर्फ फोटो वाले स्टेटस पर काम करता है, वीडियो स्टेटस हर बार यहां नहीं मिलते.

यह भी पढ़ें: Instagram पर Instants भेजते ही पछताए? सामने वाला देखने से पहले जानें कैसे हटाएं

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola