गर्मी में ठंडक वाली डील! सिर्फ 1299 रुपये में ऑर्डर करें मिनी पोर्टेबल एसी, बिजली की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Apr 2025 5:09 PM

विज्ञापन

mini portable ac

गर्मी से परेशान हो गए हैं तो फिर ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon से ऑर्डर करें ये मिनी पोर्टेबल एसी फैन. कम दाम में एसी जैसी ठंडी हवा मिलेगी. साथ ही 15 साल की वारंटी भी. चेक करें डिटेल्स...

विज्ञापन

अप्रैल का महीना खत्म होने को है लेकिन गर्मी अभी शुरू हुई है. इस चिलचिलाती धूप ने हर किसी की हालत खराब कर दी है. लोग घरों से बाहर निकलने से पहले भी सोच रहे हैं. क्योंकि, घर में एसी-कूलर की हवा का मजा ले सकते हैं. लेकिन बाहर सिर्फ धूप और गर्म हवा ही मिलेगी. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप सिर्फ घर ही नहीं बल्कि बाहर भी यूज कर सकते हैं. साथ ही इतना सस्ता कि आपको इसे खरीदने से पहले सोचना भी नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Ceiling Fan Buying Guide: सिर्फ डिजाइन देख कर न खरीदें सीलिंग फैन, यह 6 बातें भी जानना बहुत जरूरी

मिनी पोर्टेबल एसी फैन (Mini Portable AC Fan)

ऑनलाइन-ऑफलाइन मार्केट में आजकल कई सारे नए-नए प्रोडक्ट्स आ गए हैं. ऐसे में हमारी सुविधा के लिए एक और प्रोडक्ट मार्केट में मौजूद है. इस प्रोडक्ट का नाम है मिनी पोर्टेबल एसी फैन. ये फैन दिखने में बस छोटा है लेकिन काम एसी की तरह करता है. सबसे खास बात तो यह है कि छोटा और पोर्टेबल होने के कारण आप जहां चाहे वहां इसे लगा सकते हैं. घर हो या ऑफिस टेबल पर इसे रखकर आप आराम से ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं. इसकी कीमत भी इतनी कम है कि आपके बजट पर इसका खासा असर नहीं पड़ने वाला है. इस फैन को आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon)से खरीद सकते हैं.

मिलेगी 15 साल की वारंटी (15 Years warranty)

ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर इस ट्रीडियो मिनी पोर्टेबल एसी फैन (TRIDEO Portable AC Fan) को आप सिर्फ 1299 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इस एसी पर आपको 15 साल की वारंटी भी मिलेगी. 10 दिन के रिटर्नेबल ऑफर के साथ फ्री डिलीवरी भी मिलेगी. इसके फीचर्स कि बात करें तो इस फैन में साइलेंट ऑपरेशन, LED लाइट कंट्रोल, एडजस्टेबल स्पीड और ऑटो शट-ऑफ जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फैन बैटरी से चलेगी. साथ ही इस फैन में रिमूवेबल वाटर टैंक और फिल्टर दिया गया है. जिसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत, इस टेक्नोलॉजी से गर्मी में भी ठंडा रहेगा घर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola