WhatsApp पर पुराने मैसेज ढूंढ़ने के लिए घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं, जानें सबसे आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

व्हाट्सऐप (Photo: Canva)

WhatsApp में पुराने मैसेज ढूंढना अब पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहा. अब आपको घंटों-घंटों स्क्रॉल करने या कीवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं है. ‘search by date’ फीचर की मदद से आप सीधे उस दिन पर पहुंच सकते हैं और जरूरी जानकारी तुरंत देख सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

अगर आपने कभी WhatsApp पर पुराना मैसेज ढूंढने की कोशिश की है, तो आपको पता होगा कि ये कितना झंझट वाला काम है. फैमिली, स्कूल, ऑफिस या सोसाइटी के ग्रुप्स में रोज इतने सारे मैसेज आते हैं कि जरूरी बातें बहुत पीछे दब जाती हैं. फिर शुरू होता है लंबा स्क्रॉल. मिनटों से लेकर कभी-कभी घंटों तक बस ऊपर-नीचे करते रहो. 

विज्ञापन

लेकिन WhatsApp का ‘search by date’ फीचर इसी परेशानी का आसान हल है. अब आपको किसी की-वर्ड को याद करने की जरूरत नहीं पड़ती. बस आप सीधे उस तारीख पर पहुंच सकते हैं जब बात हुई थी, और पूरा चैट उसी दिन से खुल जाता है. इससे WhatsApp एक भीड़भाड़ वाले चैट बॉक्स से बदलकर एक साफ-सुथरा, काम का डिजिटल रिकॉर्ड बन जाता है. आइए अब आपको बताते हैं इस फीचर को कैसे आप यूज कर सकते हैं.

WhatsApp का ‘search by date’ फीचर कैसे यूज करें?

  • सबसे पहले उस WhatsApp चैट को खोलें जिसमें मैसेज ढूंढना है.
  • ऊपर दिए गए search वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • अगर calendar icon या search by date का ऑप्शन दिखे तो उसे चुनें.
  • फिर वो तारीख चुनें जिस दिन का मैसेज आपको याद है.
  • अब उस दिन के सारे मैसेज देखें और जो चीज चाहिए वो आसानी से ढूंढ लें.

ध्यान देने वाली बातें 

ये फीचर कोई जादू से आपकी सारी चैट्स को ऑर्गनाइज नहीं कर देगा, लेकिन हां, ये जरूरी जानकारी ढूंढ़ने का काम बहुत आसान बना देता है. चाहे स्कूल की कोई जरूरी इंस्ट्रक्शन हो, सोसाइटी का नोटिस हो या फिर परिवार की बातचीत, आप सिर्फ डेट से सर्च करके बिना समय खराब किए सीधे वही चीज पा सकते हैं जो आपको चाहिए. अब बार-बार स्क्रॉल करने की झंझट नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola