Microsoft की यह सर्विस कल से हो रही बंद, आपके पास ये है सबसे तगड़ा वाला ऑप्शन

Microsoft
Microsoft 20 साल पुरानी यह सर्विस बंद कर रहा है. ऐसे में सर्विस लेने वाले यूजर्स का क्या होगा और उनके पास क्या ऑप्शन है चलिए जानते हैं.
एक समय में वीडियो-कॉलिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस रहा Skype अब हमेशा के लिए बंद हो रहा है. Microsoft कंपनी ऑफिशियली Skype को कल यानी की 5 मई से बंद कर रही है. Skype को अब माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) रिप्लेसिड कर रही है. माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर यूजर एक्टिविटी बढ़ाने और बिजनेस कम्युनिकेशन टूल्स को व्यवस्थित करने के लिए Microsoft ने यह फैसला लिया है. ऐसे में Skype यूजर्स का क्या होगा और वे कैसे teams में शिफ्ट कर सकते हैं, चलिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Google Search पर संकट! Sundar Pichai बोले- अमेरिकी सरकार की दखलअंदाजी सर्च इंजन को कर देगी खत्म
क्यों किया जा रहा Skype बंद
2003 में लॉन्च हुआ वीडियो कॉलिंग ऐप Skype इंटरनेट के शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा पॉप्युलर रहा. लेकिन नई-नई तकनीक के आने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे कम होती गई. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) का इस्तेमाल सिर्फ ऑफिस ही नहीं बल्कि पर्सनल बातचीत के लिए भी किया जा रहा है. ऐसे में Teams के मुकाबले Skype पीछे रह गया है. ऐसे में Microsoft कंपनी अब पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) पर फोकस कर रही है, जिसमें यूजर्स को काफी सारे फीचर्स और सुविधा एक ही जगह मिलेगी. जिससे काम से लेकर बातचीत की चीजें यूजर्स को एक ही जगह पर मिल जाए. इसलिए कंपनी ने Microsoft Teams को प्राथमिकता देते हुए Skype को बंद करने का फैसला किया है.
Microsoft Teams में शिफ्ट
कंपनी Skype को 5 मई से बंद कर रही है. ऐसे में कंपनी ने सभी Skype यूजर्स को Teams में शिफ्ट करने का आग्रह किया है. साथ ही Teams में आसानी से जाने के लिए सारे रिसोर्स और सपोर्ट भी कंपनी द्वारा दी जारी है. Skype यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके Skype चैट और कॉन्टैक्ट्स पहले की तरह ही रहेंगे. यूजर्स Skype लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज कर ही Teams के जरिए उपलब्ध रहेंगे.
पेड यूजर्स को मिलेगी सुविधा
Skype Credit और कॉलिंग प्लान की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. लेकिन कई यूजर पहले से ही Skype के पेड यूजर हैं. ऐसे में वे अपना क्रेडिट और सब्सक्रिप्शन यानी अपनी बिलिंग साइकिल के खत्म होने तक SKype की सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, सब्सक्रिप्शन खत्म होते ही Skype भी बंद हो जाएगा.
कैसे करें शिफ्ट?
Skype से Teams में शिफ्ट करने का प्रोसेस कंपनी ने बेहद आसान रखा है. इसके लिए Skype यूजर्स अपने स्काइप क्रेडेंशियल का ही इस्तेमाल कर Microsoft Teams में लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करते ही यूजर्स के Skype मैसेज और कॉन्टैक्ट्स Teams में तुरंत ट्रांसफर हो जाएंगे. Teams पर फाइल शेयरिंग, वन-ऑन-वन कॉल से लेकर ग्रुप कॉल, ग्रुप मैसेज जैसे फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं. इसके अलावा यूजर्स को अन्य टूल्स की भी सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










