1.81 करोड़ महिलाओं ने 10 हजार रुपये का क्या किया? सरकार ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

बिहार सीएम नीतीश कुमार

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.81 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं. अब जीविका के माध्यम से इसकी जांच शुरू हो गई है कि महिलाओं ने वास्तव में रोजगार शुरू किया है या नहीं, क्योंकि अगली किस्तों का मिलना इसी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

विज्ञापन

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये रोजगार के लिए दिये गये हैं. इस राशि से महिलाओं ने कौन सा रोजगार शुरू किया, रोजगार शुरू किया या नहीं, इसकी जांच शुरू हो गयी है.

ग्रामीण विकास विभाग की जीविका की ओर से जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं ने दस हजार रुपये से गांवों में किराने की छोटी दुकान खोली है. बकरी पालन शुरू किया है. सिलाई मशीन लेकर सिलाई और बुनाई का काम कर रही हैं

राशि लेकर रोजगार नहीं करने पर आगे की किस्त में बाधा

जीविका के अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं ने रोजगार शुरू नहीं किया, उनको भी चिह्नित किया जा रहा है. राशि लेकर रोजगार शुरू नहीं करने वाली महिलाओं को आगे की किस्त पाने में बाधा होगी. बताया कि ऐसी महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.

दूसरे चरण में पांच, तीसरे में 10 हजार महिलाओं को निवेश करना होगा

दूसरे चरण में महिलाओं को 20 हजार रुपये दिये जायेंगे, जिसमें उन्हें 5 हजार रुपये अपनी ओर से जोड़कर रोजगार शुरू करना होगा. तीसरे चरण में सरकार की ओर से 40 हजार रुपये दिये जायेंगे. इस चरण में महिलाओं को 10 हजार रुपये स्वयं निवेश करना होगा. सरकार के पैसे के साथ अपनी राशि निवेश कर रोजगार शुरू करना होगा.

चाैथे चरण में 80 हजार, ब्रांडिंग के लिए मिलेंगे 60 हजार

पांचवें चरण में महिलाओं को राज्य सरकार 80 हजार रुपये देगी. इस 80 हजार रुपये में महिलाओं को 20 हजार रुपये अपनी ओर से लगाने होंगे. कुल एक लाख रुपये से रोजगार शुरू करना होगा. अंतिम चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग मद में 60 हजार रुपये की राशि दी जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक मुश्त दो लाख देने पर राज्य कमेटी करेगी निर्णय

जीविका के सीइओ हिमांशु शर्मा ने बताया है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जायेगा. महिलाओं को दो लाख रुपये तक राशि भी दी जा सकेगी. इसके लिए कुछ नियम बनाये गये हैं. दो लाख रुपये की राशि राज्य कमेटी की अनुशंसा पर मिलेगी. इस मामले में रोजगार प्रस्ताव की समीक्षा की जायेगी. कमेटी को लगेगा कि दो लाख रुपये दिये जा सकते हैं, तो दो लाख रुपये दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या फिर पुलिस को किया फोन, दानापुर में हैवानियत की हदें पार

पटना से लेकर गांव-गांव तक पुलिस अलर्ट, होली पर बदमाशों के लिए बना तगड़ा प्लान

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन