पहले की पत्नी की हत्या फिर पुलिस को किया फोन, दानापुर में हैवानियत की हदें पार

Updated:
विज्ञापन
पहले की पत्नी की हत्या फिर पुलिस को किया फोन, दानापुर में हैवानियत की हदें पार

Bihar Crime News: पटना के दानापुर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी चांदनी कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. विवाद होली पर ससुराल जाने को लेकर शुरू हुआ था. हत्या के बाद आरोपी पति सोनू सिंह ने खुद पुलिस को फोन कर सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना के दानापुर के पूर्वी गोला रोड में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां रहने वाले सोनू कुमार सिंह ने अपनी पत्नी चांदनी कुमारी की बड़ी बेरहमी से जान ले ली. चांदनी पीएमसीएच (PMCH) में हेड नर्स के तौर पर काम करती थी.

विवाद की वजह क्या थी?

सोनू ने चांदनी से होली मनाने के लिए अपने गांव छपरा चलने को कहा. चांदनी ने मना किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने चांदनी की बुरी तरह पिटाई कर दी. सोनू ने बताया कि उसने चांदनी को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसके कान से खून बहने लगा. इसके बाद उसने गला दबाकर और सीने पर वार कर चांदनी को मौत के घाट उतार दिया.

बच्चे को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

हत्या करने के बाद आरोपी पति अपने दो साल के मासूम बेटे को छपरा स्थित अपने घर छोड़ आया. वापस दानापुर लौटकर उसने खुद देर रात डायल 112 को फोन किया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

परिजनों के गंभीर आरोप

मृतका की बहन ब्यूटी ने बताया कि फरवरी 2023 में दोनों की शादी हुई थी. सोनू को ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत थी और वह करीब 4 लाख रुपये हार चुका था, जो चांदनी ने चुकाए थे. चांदनी ने हाल ही में एक जमीन भी खरीदी थी. इसे लेकर अक्सर विवाद होता था. ससुराल वाले पैसों के लिए चांदनी को अक्सर प्रताड़ित करते थे. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

बिहार में सरकारी खजाने पर लगा ताला, 10 मार्च तक सिर्फ दो कामों के लिए ही होगा भुगतान, आदेश जारी

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन