ईरान के गर्ल्स स्कूल पर इजराइल-अमेरिका ने किया एयर स्ट्राइक, 40 लोगों की मौत

ईरान पर इजराइल और अमेरिका का हमला, फोटो पीटीआई
Israel US Iran War: दक्षिणी ईरान में एक गर्ल्स स्कूल पर इजराइल-अमेरिका के एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 40 हो गई है. सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी.
Israel US Iran War: ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मीनाब शहर में हुए हमले में कम से कम 45 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. शहर में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक अड्डा है.
अमेरिका-इजराइल ने पहला हमला खामेनेई के कार्यालयों के पास किया
अमेरिका-इजराइल ने पहला हमला ईरान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के आसपास किया. ईरानी मीडिया ने देशभर में हमलों की खबरें दी. राजधानी तेहरान से धुएं का गुबार उठता दिखायी दिया.
ट्रंप ने ईरान की जनता से शासन संभालने को कहा
अमेरिका और इजराइली हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से अपने भाग्य की बागडोर अपने हाथ में लेने का आह्वान किया. ट्रंप ने वीडियो संदेश में कहा- जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो अपनी सरकार पर कब्जा कर लेना. वह तुम्हारी होगी जिसकी बागडोर तुम अपने हाथ में ले सकोगे. संभवतः आने वाली कई पीढ़ियों में यह तुम्हारे पास एकमात्र मौका होगा. कई वर्षों से आप अमेरिका से मदद मांगते रहे हैं, लेकिन आपको कभी मदद नहीं मिली.
ईरान ने भी किया जवाबी हमला
अमेरिका और इजराइल हमले का ईरान ने भी करार जवाब दिया है. ईरान ने सबसे पहले उसने इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन की एक सीरीज दागी. इसके बाद उसने बहरीन, कुवैत और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी पर हुए ईरानी मिसाइल के नुकीले छर्रे से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है.
ईरान ने कहा दुश्मन के खत्मे तक जारी रहेगा हमला
ईरान के साफ कर दिया है कि दुश्मन को जब तक खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हमला जारी रहेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी हिचकिचाएगा नहीं. अब मातृभूमि की रक्षा करने और दुश्मन के सैन्य हमले का सामना करने का समय आ गया है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, कुवैत और कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, UAE ने एयरस्पेस किया बंद
US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…
अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










