US-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर, प्रेसिडेंट और न्यूक्लियर साइट बने निशाना
अमेरिका और ईरान के अटैक से हिला ईरान.
US Israel Attack Iran: ईरान के ऊपर आखिरकार हमला हो ही गया. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शिया मुल्क के ऊपर कम से कम 30 हमले किए. इसमें ईरान के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया है. विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई, प्रेसिडेंट पेजेश्कियान और न्यूक्लियर साइट्स इन हमलों के मेन टारगेट थे.
US Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है. इस कार्रवाई के तहत ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों पर एक साथ मिसाइल हमले किए गए. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान में एक साथ करीब 30 ठिकानों पर हमले किए गए हैं. उनके अनुसार, इन लक्ष्यों में ईरानी खुफिया एजेंसियों के केंद्र और सर्वोच्च नेतृत्व से जुड़े ठिकाने शामिल थे. ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, शनिवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ पूर्ण युद्ध जैसी कार्रवाई शुरू की. वहीं इजरायली मीडिया के मुताबिक, इस संयुक्त ऑपरेशन में कई ईरानी मंत्रालयों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.
इस हमले में ईरान के जोम्हौरी स्ट्रीट इलाके में स्थित सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सरकारी आवास और कार्यालय को भी निशाना बनाया गया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि हमले के समय खामेनेई वहां मौजूद नहीं थे और उन्हें पहले ही एक सुरक्षित बंकर में पहुंचा दिया गया था. बताया जा रहा है कि हमले की आशंका के चलते खामेनेई पहले ही आवास छोड़ चुके थे और वहां की जिम्मेदारी उनके बेटे मोजतबा संभाल रहे थे. इजरायली मीडिया का यह भी दावा है कि हमलों के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई और उनके कार्यालय पर हमला हुआ.
इस हमले में तेहरान के अलावा कुम, इस्फहान, करमनशाह, तबरीज, करज जैसे कई शहरों और ईरान के परमाणु केंद्रों को भी लक्ष्य बनाया गया. ईरानी मीडिया का कहना है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया मुख्यालय पर भी हमला हुआ है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई इलाकों में धमाकों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है.
ईरान की ओर से इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. एक सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि इस हमले का ‘विनाशकारी जवाब’ दिया जाएगा और जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है. तेल अवीव और वॉशिंगटन का उद्देश्य ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना को कमजोर करना बताया जा रहा है. इस सैन्य कार्रवाई को अमेरिका और इजरायल ने ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम दिया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यह सैन्य कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है. इससे पहले अमेरिका अपने नागरिकों को इजरायल छोड़ने की सलाह भी दे चुका था.
यूएस-इजरायल का ‘शील्ड ऑफ जूडा’
शुरुआती विस्फोट सुबह करीब 9:30 बजे तेहरान के तीन इलाकों में दर्ज किए गए, जबकि 10 बजे के बाद धमाकों की दूसरी लहर में राजधानी के और क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बाद ईरान का मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इजरायली रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य इजरायल के घरेलू मोर्चे को सुरक्षित करना है, खासकर मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन ठिकानों को निष्क्रिय करना. हालात को देखते हुए ईरान ने अगली सूचना तक अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसकी पुष्टि सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने नए NOTAM जारी कर की है.
ये भी पढ़ें:- इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन
अमेरिका पहले ही पश्चिम एशिया में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत तैनात कर चुका है. दोनों देशों का कहना है कि कई दौर की कूटनीतिक कोशिशों के बावजूद बातचीत से कोई हल नहीं निकल पाया. इजरायल ने भी हालात को देखते हुए इमरजेंसी लागू कर दी गई है. स्कूल बंद कर दिए गए हैं, सार्वजनिक जमावड़ों पर रोक लगा दी गई है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं. सेना का कहना है कि ये कदम ईरान से संभावित मिसाइल हमलों के मद्देनजर एहतियातन उठाए गए हैं.
क्यों फैला है इतना बड़ा बवाल?
इस पूरे तनाव की जड़ में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु समझौते को लेकर चल रही बातचीत बताई जा रही है. ईरान का स्पष्ट कहना है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम उसकी रक्षा के लिए जरूरी है और इस पर किसी भी तरह का समझौता उसकी ‘रेड लाइन’ के खिलाफ होगा. ईरानी अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर नहीं.
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










