मुंगेर को बड़ी सौगात: आशिकपुर रेल लाइन पर बनेगा ROB, ईस्ट कॉलोनी तक बनेगी टू-लेन सड़क
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Feb 2026 7:17 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: मुंगेर के लोगों को बड़ी राहत मिली है. जमालपुर के आशिकपुर रेल लाइन पर रेल ओवर ब्रिज और सफियाबाद से ईस्ट कॉलोनी तक टू-लेन सड़क निर्माण को सरकार ने मंजूरी दे दी है. इन योजनाओं से जाम की समस्या कम होगी और आवागमन आसान बनेगा.
Bihar News: मुंगेर के जमालपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. आशिकपुर रेल लाइन पर रेल ओवर ब्रिज (ROB) और सफियाबाद के भागीचक रामनगर से ईस्ट कॉलोनी तक टू-लेन सड़क निर्माण को बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है. दोनों योजनाओं से शहर की ट्रैफिक समस्या कम होने की उम्मीद है.
आशिकपुर रेल लाइन पर बनेगा ROB
विधानसभा सत्र के दौरान जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने इस मुद्दे को उठाया था. इसके बाद पथ निर्माण मंत्री ने साफ किया कि आशिकपुर रेल लाइन के ऊपर ROB बनाया जाएगा. सरकार ने निर्माण के लिए पूर्व रेलवे को प्रस्ताव भेज दिया है. अब तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
ईस्ट कॉलोनी तक चौड़ी होगी सड़क
सफियाबाद के भागीचक रामनगर से ईस्ट कॉलोनी तक सड़क को टू-लेन बनाया जाएगा. अभी यह सड़क संकरी है, जिससे जाम की समस्या रहती है. चौड़ीकरण के बाद आवागमन आसान होगा.
जाम से मिलेगी राहत
विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि ROB बनने से मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलेगी. दशिनी क्षेत्र के लोगों को अब मुख्य बाजार होकर नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी. रोजमर्रा के कामों के लिए आवाजाही तेज और सुरक्षित बनेगी.
जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया
सरकार की मंजूरी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य धरातल पर उतर जाएगा. विधायक ने कहा कि सिंचाई, डिग्री कॉलेज और नल-जल जैसी अन्य समस्याओं पर भी सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है.
विकास को मिलेगी रफ्तार
ROB और टू-लेन सड़क से जमालपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों में फैसले को लेकर उत्साह है. सभी को उम्मीद है कि काम जल्द शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










