जमालपुर में 108 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में बना रखा था अवैध स्टॉक

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर. | Prabhat Khabar Network

Jamalpur Liquor Seizure : मुंगेर के जमालपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक तस्कर के घर पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में 108 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jamalpur Liquor Seizure : मुंगेर के जमालपुर में ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 108 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार आरोपित घर से ही अवैध शराब का भंडारण और आपूर्ति करता था.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी चर्च के पीछे रहने वाला आयुष भारती अपने घर में अवैध विदेशी शराब का भंडारण कर ग्राहकों तक उसकी आपूर्ति करता है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई और मौके से आयुष भारती को गिरफ्तार कर लिया गया.

विभिन्न ब्रांड की 108 बोतल शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के घर से 750 एमएल की रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 18 बोतल, मैकडॉवेल लग्जरी ब्लेंडेड व्हिस्की की 10 बोतल, मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की की 9 बोतल, 375 एमएल की ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की की 8 बोतल, 180 एमएल की आईकॉनिक व्हाइट स्पेशल व्हिस्की की 45 बोतल और ग्रीन लेवल व्हिस्की की 18 बोतल बरामद की गई. जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 42 लीटर बताई गई है.

घर से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित अपने घर में शराब का स्टॉक रखकर ग्राहकों तक उसकी डिलीवरी करता था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी.

मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा आरोपित

ईस्ट कॉलोनी थाना के थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपित आयुष भारती के खिलाफ थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन