डकरा नाल पंप नहर परियोजना पर उठे सवाल, गंगा से अवैध मिट्टी कटाई का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

विज्ञापन

जेसीबी व ट्रक से हो रहा मिट्टी का उत्खनन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Munger News : जमालपुर प्रखंड की इंदरुख पश्चिमी पंचायत में निर्माणाधीन डकरा नाल पंप नहर परियोजना पर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि परियोजना के लिए गंगा नदी से अवैध मिट्टी कटाई हो रही है, जिससे कटाव का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Munger News : जमालपुर प्रखंड की इंदरुख पश्चिमी पंचायत में निर्माणाधीन बहुपयोगी डकरा नाल पंप नहर परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि परियोजना के लिए मिट्टी भराई के नाम पर गंगा नदी से अवैध उत्खनन कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसे भविष्य में बड़े कटाव और जन-धन की हानि का कारण बताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

गंगा किनारे हो रही मिट्टी कटाई पर ग्रामीणों की चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर निर्माण के लिए जेसीबी मशीनों से गंगा नदी के किनारे की मिट्टी काटी जा रही है. इसके बाद दिन-रात ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य बिना प्रभावी निगरानी के हो रहा है, जिससे नदी के किनारे कमजोर पड़ते जा रहे हैं.

कटाव से मकान, खेत और पुल पर मंडरा रहा खतरा

ग्रामीण अमन मंडल, सुभाष मंडल, सुनील कुमार और विकास कुमार ने बताया कि यदि नदी किनारे से इसी तरह मिट्टी हटाई जाती रही तो बाढ़ के दौरान गंगा की तेज धारा सीधे गांव की ओर कटाव कर सकती है. इससे आसपास के मकान, खेती की जमीन, फसलें और क्षेत्र का मुख्य पुल भी खतरे में पड़ सकता है. ग्रामीणों ने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी इसी इलाके में कटाव के कारण कई पक्के मकानों पर खतरा उत्पन्न हो गया था.

जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कथित अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और निर्माण कार्य में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए. उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए.

एसडीओ बोले- योजना के लिए मिट्टी उत्खनन नहीं कराया जा रहा

डकरा नाल पंप नहर योजना के एसडीओ अजीत कुमार ने कहा कि मिट्टी खनन की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन परियोजना के लिए मिट्टी का उत्खनन नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मिट्टी कटाई की सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों को इसे तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन अब मामले की निगरानी कर रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन