श्रीश्याम बाबा मंदिर समिति का 41वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, 56 भोग और भजन संध्या ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

जलाई गई श्याम बाबा की ज्योत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमालपुर स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर समिति ने अपना 41वां स्थापना दिवस भव्यता से मनाया. श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर 56 भोग और फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया.

विज्ञापन

Shyam Baba Temple: जमालपुर. मारवाड़ी धर्मशाला परिसर स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर समिति का 41वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार, 56 भोग अर्पित

स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीश्याम बाबा का आकर्षक फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया. इसके साथ ही बाबा को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए. पुरोहित शिव शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न कर बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की.

भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

पूजन के बाद आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ मुजफ्फरपुर से आई श्याम शरण ग्रुप की मंडली ने गणेश वंदना से किया. इसके बाद स्थानीय कलाकार अंकित शर्मा, शिवम शर्मा और हर्ष शर्मा ने "खूब सजा है दरबार", "तेरो लाल गुलाब से किसने सजाया", "भर दे रे श्याम झोली भर दे" तथा बाबा के धमाल जैसे भजनों की प्रस्तुति दी. भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते और बाबा के जयकारे लगाते रहे.

मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की गहरी आस्था

मंदिर समिति के अध्यक्ष रितेश गर्ग ने बताया कि श्रीश्याम बाबा का यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है, इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

Shyam Baba Temple: कार्यक्रम में संदीप मेहारिया, अंजू मेहारिया, सुमित जलान, जयशंकर शर्मा, कमलेश खेतान, गोपाल शर्मा, संजय मेहारिया, सीताराम हवेलीवाला, विकास गर्ग, राहुल अग्रवाल, विशाल शंघई, शिवम मस्कारा, दामोदर शर्मा, राजकुमार शर्मा, रितेश, कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन