मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के असरगंज में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Degree College: असरगंज (मुंगेर). मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामानंद परसीराम इंटर विद्यालय, रहमतपुर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं. विद्यालय परिसर और खेल मैदान की साफ-सफाई का कार्य पूरा किया जा रहा है. इसी विद्यालय के नवनिर्मित भवन में संचालित होने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों होगा.

विज्ञापन

प्रमंडलीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज तथा पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 28 जुलाई को तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री सबसे पहले लौना पहुंचकर मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद हरपुर थाना का उद्घाटन करेंगे तथा फिर असरगंज पहुंचकर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ करेंगे.

जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजा गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उद्घाटन के बाद जल्द से जल्द नामांकन और नियमित पठन-पाठन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है.

तीन कंपनी पुलिस बल रहेगी तैनात

Degree College: पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे रूट और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन कंपनी पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा रूट लाइनिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की भी विशेष व्यवस्था की गई है.निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश रंजन, डीएसपी कुमार देवेंद्र, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन