ePaper

150 से कम में Jio का धाकड़ रिचार्ज प्लान, दूसरी कंपनी बेहाल

Updated at : 06 Mar 2024 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
150 से कम में Jio का धाकड़ रिचार्ज प्लान, दूसरी कंपनी बेहाल

Jio Best Recharge Plan: रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 149 रुपये का प्लान आता है और 149 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है.

विज्ञापन

Jio Best Recharge Plan: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए तरह – तरह के प्लान्स लाता रहता है. आज हम आपके लिए जियो के एक ऐसे प्लान को शॉटलिस्ट करके लाए है, जो काफी सस्ता है. इस प्लान के डिटेल जानकारी लेने के लिए बने रहे इस खबर के अंत तक. दरअसल हम जिस प्लान की बात कर रहे है, उसकी कीमत कंपनी 149 रुपये रखी है. कंपनी इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त एसएमएस जैसी सर्विसेज ऑफर कराती हैं. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलनेवाले फायदें के बारे में.

Jio 149 प्लान

रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 149 रुपये का प्लान आता है और 149 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. ग्राहकों को 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है. इस तरह प्लान में 20GB डेटा मिलेगा. इस प्लान में 100 SMS की सर्विस भी मुफ्त मिलती है. यह प्लान उन ग्राहकों को लिए सही होगा, जिन्हें बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती और जो बहुत महंगा रीचार्ज नहीं कराना चाहते हैं. यह प्लान आप ऑनलाइन पेटीएम या जियो ऐप से खरीद सकते हैं. इसके साथ ही आप माय जियो के ऐप के जरिए भी इस प्लान को खरीद सकते हैं. आपको यह भी बताते चलें कि इस प्लान को आप जियो के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी खरीद सकते हैं.

Also Read: 400 से कम में JIO का सस्ता रीचार्ज प्लान, बेनिफिट्स जान यही रीचार्ज कराएंगे आप

Jio 179 प्लान

रिलायंस जियो के सस्ते प्लान की लिस्ट में 179 रुपये का प्लान भी आता है. 179 रुपये के प्लान के फायदें की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलती हैं. इसमें 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है. 100 SMS की सर्विस मुफ्त मिलती है. रिलायंस जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 149 रुपयेवाले प्लान की तुलना में ज्यादा है. इसमें 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान उनके लिए बेस्ट साबित हो सकता है, जिन्हें फोन पर डेटा से ज्यादा बात करने की जरूरत होती है.

Also Read: JIO का धाकड़ रिचार्ज प्लान, 150 रुपये में एक महीने की छुट्टी साथ में ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी FREE

विज्ञापन
Vikash Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar Upadhyay

Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola