IRCTC ने बंद किये 2 करोड़ अकाउंट्स, तत्काल कर लें यह काम, वरना टिकट बुक करना होगा मुश्किल

irctc aadhaar linking tatkal ticket booking update
IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को बंद कर दिया है. अब Tatkal बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य कर दी गई है. जानिए कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक और नये नियमों की पूरी जानकारी.
भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने बॉट अकाउंट्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ से अधिक अकाउंट्स को बंद कर दिया है. रेलवे ने यह कदम Tatkal और Premium Tatkal टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और फर्जी अकाउंट्स को रोकने के लिए उठाया है.
आधार लिंकिंग क्यों जरूरी?
IRCTC ने घोषणा की है कि Tatkal टिकट बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य होगी.
आधार-लिंक्ड अकाउंट्स को प्राथमिकता मिलेगी.
पहले 10 मिनट में सिर्फ आधार-वेरीफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे.
ऑथराइज्ड एजेंट्स भी इस विंडो में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत
यह भी पढ़ें: 10,000 रुपये का सिक्का RBI ने नहीं, AI ने किया जारी; यहां जानें पूरी सच्चाई
कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक?
IRCTC की वेबसाइट (यहां देखें) पर जाएं
लॉग इन करें और ‘My Account’ सेक्शन में जाएं
‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन चुनें
आधार नंबर और नाम दर्ज करें
OTP वेरीफाई करें और ‘Update’ पर क्लिक करें.
IRCTC की नयी सुरक्षा नीति
AI तकनीक से 2.4 करोड़ अकाउंट्स को बंद किया गया.
20 लाख अकाउंट्स अभी भी जांच के दायरे में हैं.
13 करोड़ IRCTC यूजर्स में से सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट्स आधार-वेरीफाइड हैं.
फर्जी अकाउंट्स को हमेशा के लिए बंद किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह
यह भी पढ़ें: ‘जब तक AI हंसा नहीं सकता, तब तक खतरा नहीं’, सलमान रुश्दी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऐसा क्यों कहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










