Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Jun 2025 11:59 AM
Starlink
दूरसंचार विभाग ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं देने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है. दूर दराज इलाकों में यह सर्विस हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा के जरिए एक बड़ी क्रांति ला सकती है. आइए जानते है इससे जानते है इससे जुडी साड़ी अहम जानकारी.
Starlink: लंबे इंतजार के बाद एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारतीय बाजार में एंट्री की मंजूरी मिल गई है. रॉयटर्स की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टेलीकॉम मंत्रालय ने Starlink को लाइसेंस जारी कर दिया है. इस लाइसेंस के तहत अब कंपनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान कर सकेगी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुष्टि की है कि SpaceX की Starlink सेवा जल्द ही भारत में शुरू होने वाली है.
दूर दराज इलाकों में यह हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा एक बड़ी क्रांति ला सकती है. यह Starlink के लिए भारत में व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. गौरतलब है कि कंपनी 2022 से ही भारत में ये सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस पाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी हो रही थी.
Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कैसे काम करता है?
सैटेलाइट इंटरनेट सामान्य ब्रॉडबैंड से अलग तरीके से काम करता है. सैटेलाइट इंटरनेट को किसी केबल्स और मोबाइल टावरों की जरूरत नहीं होती. स्टारलिंक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित है. यह तकनीक इंटरनेट सिग्नल्स को सीधे यूजर टर्मिनल्स जैसे घरों और ऑफिसों—तक भेजती है, वो भी डिश इंस्टॉलेशन के जरिए, जिससे दूरदराज के इलाकों में भी कनेक्टिविटी आसानी से संभव है.
यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम
LEO सैटेलाइट पृथ्वी के सबसे करीब ऑर्बिट में चक्कर लगाते हैं, इसलिए पारंपरिक सैटेलाइट इंटरनेट की तुलना में इनमें कम लेटेंसी और बेहतर स्पीड मिलने की उम्मीद होती है.
क्यों जरूरी है Starlink सैटेलाइट इंटरनेट
भारत में पहले से ही कई ब्रॉडबैंड कनेक्शन मौजूद हैं, लेकिन भारत जैसे बड़े जनसंख्या वाली देश और उनमें रह रहे लोगों की डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते यहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि यह बाजार एलन मस्क के लिए एक प्रमुख फोकस बनता जा रहा है. अब तक टेक उद्योगपति कई बार वैश्विक इंटरनेट एक्सेस की आवश्यकता पर जोर दे चुके हैं, और इस दिशा में भारतीय बाजार को एक अहम कड़ी माना जा रहा है.
कितनी होगी कीमत
भारत में स्टारलिंक की कीमतों और प्लान्स को लेकर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी अपने प्लान्स की शुरुआत ₹1,000 प्रति माह से कम कीमत में कर सकती है, अनलिमिटेड डेटा के साथ. हालांकि, ये कीमतें शुरुआती हो सकती हैं और स्थान तथा सरकारी नियमों के आधार पर बदल सकती हैं. भारत में व्यावसायिक रूप से सेवा शुरू करने के लिए कंपनी को लाइसेंसिंग और स्पेक्ट्रम शुल्क भी चुकाना होगा. हालांकि, यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि अभी तक आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: Jio के 72 दिनों वाले प्लान ने कर दी एयरटेल-वीआई की हवा टाइट, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 164GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










