Delivery Boy Murder: कैश ऑन डिलीवरी बना बंदे के लिए काल, उसी के बैग में मिली उसकी लाश, जानें पूरा मामला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Oct 2024 2:02 PM

विज्ञापन

Delivery Boy Murder / X

Lucknow Delivery Boy Murder Case VIRAL News: लाखों के मोबाइल फोन ऑर्डर कर उसकी डिलीवरी के लिए घर आये डिलीवरी ब्वॉय को पैसे की जगह मौत देने की खबर वायरल हो गई है. क्या है पूरा मामला और इस मामले में लेटेस्ट अपडेट क्या है? आइए जानते हैं-

विज्ञापन

VIRAL Lucknow Delivery Boy Murder Case Latest Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार प्रजापति से दो मोबाइल फोन (कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये रुपये) लूटकर उनकी हत्या करने के मामले ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस हरकत में आयी और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपितों, आकाश और हिमांशु के घर पहुंची. दोनों के विरुद्ध हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जो मामले का राजफाश किया है, वह दिल दहलानेवाला है. आइए जानते हैं तफ्सील से-

Delivery Boy Murder: क्या है मामला?

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान चलानेवाले गजानन ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से दो मोबाइल फोन मंगाए थे. एक की कीमत एक लाख रुपये और दूसरे की कीमत 35 हजार रुपये बतायी जा रही है. डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार जब मोबाइल लेकर गजानन के घर पहुंचा, तो गजानन ने बिना पेमेंट किये ही इसे हड़पने का प्लान बनाया. भरत ने इसका विरोध किया, तो गजानन और उसके दोस्त आकाश ने लैपटॉप चार्जर के तार से उनका गला घोंट दिया और फिर शव को उन्हीं के बैग में भरकर, कार से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर ले जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया.

Delivery Boy Murder: आरोपितों तक कैसे पहुंची पुलिस?

पुलिस ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार मूल रूप से अमेठी के जामू का रहनेवाले थे. वह निशातगंज में रहकर पिछले सात वर्षों से डिलीवरी ब्वाॅय के रूप में काम कर रहे थे. 23 सितंबर की रात जब वह ड्यूटी से घर नहीं लौटे, तो 24 सितंबर को उनके भाई प्रेम और स्टोर मैनेजर आदर्श ने चिनहट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट करायी. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उन्हें पता चला कि भरत को आखिरी ऑर्डर दो मोबाइल के मिले थे, जिसे उन्हें चिनहट निवासी गजानन को डिलीवर करना था. तब गजानन के मोबाइल लोकेशन से डिलीवरी ब्वाॅय की खोज हुई. इस बीच पुलिस चिनहट में गजानन के घर पहुंची और वहां आसपास लगे सीसी कैमरे चेक किये. तब पुलिस ने पाया कि 23 सितंबर को भरत डिलीवरी देने के लिए गजानन के घर पर आये थे, लेकिन वहां से निकले नहीं थे.

Delivery Boy Murder: डिलीवरी ब्वॉय को कैसे मारा?

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गजानन और आकाश ने पहले भरत को जमकर पीटा था. फिर आकाश ने उनके हाथ पकड़े और गजानन ने लैपटॉप के चार्जर की केबल से उनका गला घोंट दिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने डिलीवरी ब्वॉय भरत के साथ बेरहमी से मारपीट की थी. इससे भरत का काफी खून भी बहा था. भरत की हत्या के बाद आरोपितों ने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से फर्श पर फैला खून पानी से धोकर साफ किया. इसके बाद बॉडी को ठिकाने लगाने के बाद कार की भी सफाई की थी, जिससे कार में कोई सुबूत नहीं मिल सके.

Delivery Boy Murder: किसने ऑर्डर किया और किसने मारा?

पुलिस जांच में यह बात सामने आयी कि गजानन के दोस्त हिमांशु कनौजिया ने अपने फोन से दो मोबाइल ऑर्डर किये थे. 24 सितंबर की दोपहर जब डिलीवरी के लिए भरत ने कॉल किया, तो हिमांशु ने गजानन से काॅन्फ्रेंसिंग पर बात करायी. इसमें गजानन ने कहा कि वह मोबाइल रिसीव कर लेगा. जब दोपहर को भरत मोबाइल लेकर पहुंचे, तो गजानन ने आकाश के साथ मिलकर उन्हें घर के अंदर खींच लिया. इसके बाद उनकी हत्या कर मोबाइल और पैसे लूट लिये. पुलिस ने आशंका जतायी है कि आरोपितों ने भरत की लाश के टुकड़े करने के बाद नहर में फेंक दिया.

5999 में 32MP कैमरा वाला Realme फोन, गजब है Amazon सेल की डील

Flipkart BBD Sale: 10 हजार रुपये में लैपटॉप खरीदें, ऐसे-वैसे नहीं, ब्रांडेड वाले

Flipkart और Amazon की शुरू हो गई Sale, यहां मिलेंगी साल की बड़ी डील्स

Hero Splendor से लेकर Honda Activa तक, सस्ते में मिल रहे स्कूटर और बाइक, Flipkart BBD Sale में बेस्ट डील्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola