5999 में 32MP कैमरा वाला Realme फोन, गजब है Amazon सेल की डील
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Sep 2024 12:41 PM
Best Smartphone Deal: रियलमी नारजो लाइनअप का बजट स्मार्टफोन अमेजन सेल में 6000 रुपये से कम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है.
Best Smartphone Deal: रियलमी नारजो सीरीज के हैंडसेट्स बजट के अनुसार, अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं. भारत में इसके एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स खूब पसंद किये गए हैं और अब इसका बजट हैंडसेट अमेजन सेल के दौरान 6000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका है. Amazon Great Indian Festival Sale में Realme Narzo N61 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है. एंट्री-लेवल सेगमेंट में यह डिवाइस दमदार फीचर्स ऑफर करती है.
कम दाम में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में आम तौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में 90Hz रिफ्रेश रेट और प्रीमियम फिनिश डिजाइन जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन रियलमी का यह डिवाइस इस धारणा को तोड़नेवाला है. Realme Narzo N61 में 90Hz का बड़ा डिस्प्ले यूजर्स को बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस देता है. फोटोग्राफी के लिए 32MP कैमरा है और फोन को पावर देने के लिए 5000mAh क्षमता वाली दमदार बैटरी दी गई है.
Narzo N61 पर कितनी छूट?
रियलमी की इस डिवाइस की डील के तहत इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अमेजन की सेल से पहले 7,500 रुपये के करीब कीमत पर लिस्ट किया गया था. इस वेरिएंट को Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अमेजन सेल के दौरान Realme Narzo N61 को दो कलर ऑप्शंस- वॉयेज ब्लू और मार्बल ब्लैक में खरीदा जा सकता है.
Realme Narzo N61 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
रियलमी का यह किफायती स्मार्टफोन 6.74 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें Unisoc Tiger T612 प्रॉसेसर और 6GB तक रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इसमें Android 14 पर बेस्ड RealmeUI 5.0 सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है. फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 32MP प्राइमरी कैमरा ऑफर किया जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Flipkart BBD Sale: 10 हजार रुपये में लैपटॉप खरीदें, ऐसे-वैसे नहीं, ब्रांडेड वाले
Flipkart और Amazon की शुरू हो गई Sale, यहां मिलेंगी साल की बड़ी डील्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










