ChatGPT Edu यूनिवर्सिटीज में AI का इस्तेमाल बनायेगा आसान, OpenAI का नया टूल जानिए कैसा है

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2024 5:06 PM

विज्ञापन

ChatGPT Edu स्टूडेंट्स और टीचर्स, दोनों के बड़े काम का है. ओपनएआई ने बताया है कि इसमें डेटा एनालिटिक्स, वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट समरी जैसे टूल्स शामिल हैं.

विज्ञापन

What Is ChatGPT Edu: चैटजीपीटी (ChatGPT) को पेश कर पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का डंका बजानेवाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने यूनिवर्सिटीज में एआई (AI) का इस्तेमाल आसान बनाने के लिए जीपीटी-4ओ (GPT-4o) पर आधारित नया टूल चैटजीपीटी एडू (ChatGPT Edu) लॉन्च किया है.

स्टूडेंट्स और टीचर्स, दोनों के काम का टूल

GPT-4o द्वारा संचालित नया टूल स्टूडेंट्स और टीचर्स, दोनों के लिए बड़े काम का है. ओपनएआई कंपनी ने बताया है कि इसमें डेटा एनालिटिक्स, वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट समरी जैसे टूल्स शामिल हैं. इसे विश्वविद्यालय परिसरों में शैक्षणिक और संचालन गतिविधियों को आसान बनाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. कंपनी ने इसके लिए कीमत क्या तय की है, इस बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

Gemini 1.5 PRO: गूगल ने लॉन्‍च किया AI वाला सर्च इंजन, आपके कमांड पर फाेटो बना देगा जेमिनी

Microsoft के साथ TrueCaller ला रहा नया फीचर, कॉल पर आपकी आवाज में बात करेगा AI वॉयस असिस्टेंट

WhatsApp में आया मेटा AI चैटबॉट, यहां जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

ChatGPT Edu की खास बात क्या है?

चैटजीपीटी एडू की खूबियों की बात करें, तो इसके साथ विश्वविद्यालय अपने कार्यक्षेत्रों में चैटजीपीटी के मुफ्त संस्करण की तुलना में बहुत ज्यादा मैसेज करने की सहूलियत मिलती है. यहां यूजर्स को चैटजीपीटी के कस्टम वर्जन बनाने और शेयर करने की सुविधा मिलती है. यह बेहतर तेजी और एक्यूरेसी के साथ 50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है. ओपनएआई ने चैटजीपीटी एडू को उन स्कूलों के लिए डिजाइन किया है, जो अपने छात्रों और कैंपस को लाभ पहुंचाने के लिए एआई का पूरी तरह उपयोग करने की इच्छा रखते हैं.

शिक्षण संस्थानों में कैसे हो रहा एआई का इस्तेमाल?

स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षण संस्थानों ने अपने संचालन में चैटजीपीटी को शामिल करने के लिए खास तरीके खोजे हैं. जहां, व्हाॅर्टन स्कूल में स्नातक और MBA स्टूडेंट्स ने कुछ असाइनमेंट्स को पूरा करने के लिए चैटजीपीटी का उपयोग किया है, वहीं, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ओवरडोज से होनेवाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से AI को जोड़े जाने की तैयारी हो रही है. चैटजीपीटी एडू अपने यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और गोपनीयता का भी वादा करता है, जो इन दिनों एआई को लेकर एक बड़ा और जरूरी मुद्दा है.

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola