WhatsApp में आया मेटा AI चैटबॉट, यहां जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 May 2024 8:04 PM
How to use Meta AI on WhatsApp
WhatsApp AI ChatBot : मेटा के मैसेंजर प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप पर एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए, आपको मेटा का ऑफिशियल अकाउंट सब्सक्राइब करना होगा. आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप के ग्रुप चैट में मेटा एआई का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं.
WhatsApp AI ChatBot : मेटा प्लैटफॉर्म्स ने हाल ही में अपना नया एआई चैटबॉट लॉन्च किया है. इसे व्हाट्सऐप पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित यह चैटबॉट यूजर्स की कई तरह से मदद करेगा.
मेटा के एआई टूल के बारे में यह ध्यान रखना जरूरी है यह एक मशीन लर्निंग मॉडल है और इसकी अपनी सीमाएं हैं. ऐसे में कमांड देने से पहले इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसके बावजूद चैटबॉट रोजाना इस्तेमाल करने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.
मेटा प्लैटफॉर्म्स के व्हाट्सऐप पर एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए, आपको मेटा के ऑफिशियल अकाउंट को सब्सक्राइब करना होगा. आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप के ग्रुप चैट में मेटा एआई को आप कैसे यूज कर सकते हैं.
WhatsApp ने क्याें दे डाली भारत छोड़ने की धमकी? सरकार की यह जिद है वजह
WhatsApp पर अब बुक करें बस टिकट, तरीका है बड़ा आसान
व्हाट्सऐप चैट में मेटा एआई ऐसे यूज करें
सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप में ग्रुप चैट को ओपन करना है. इसके बाद जो भी मैसेज आप भेजना चाहते हैं, उसकी शुरुआत में @ लिखें और लिस्ट में से Meta AI को सेलेक्ट कर लें. इसके बाद आप जो भी सवाल लिखना चाहते हैं उसे लिख कर मैसेज कर दें.
अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट
मेटा का एआई आपके पूछे गए सवाल का जवाब देगा, जिसे ग्रुप के सभी मेंबर देख पाएंगे. इस बात का ध्यान रखें कि मेटा एआई सिर्फ उन्हीं मैसेज को पढ़ सकेगा और साथ ही रिप्लाई करेगा, जिसमें @Meta AI लिखा रहेगा. इसके साथ ही, एआई किसी भी दूसरे मैसेज को पढ़ नहीं पाएगा. फिलहाल यह फीचर केवल कुछ ही देशों में रोलआउट किया गया है और इनमें भारत भी शामिल है. इसके साथ लिमिटेशन यह है कि ये सिर्फ अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है. आनेवाले दिनों में इसमें कुछ और भाषाएं जोड़ी जा सकती हैं.
WhatsApp पर मेटा का एआई चैटबॉट कैसे काम करता है?
मेटा का एआई चैटबॉट व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैट में काम करता है। यूजर को @ लिखकर Meta AI को सेलेक्ट करना होता है और फिर अपना सवाल लिखकर भेजना होता है।
क्या मेटा एआई चैटबॉट सभी भाषाओं में उपलब्ध है?
नहीं, वर्तमान में मेटा एआई चैटबॉट केवल अंग्रेजी भाषा का समर्थन करता है। भविष्य में अन्य भाषाओं को जोड़ा जा सकता है।
क्या मुझे मेटा के एआई चैटबॉट का उपयोग करने के लिए किसी विशेष सेटअप की आवश्यकता है?
हां, आपको मेटा के ऑफिशियल अकाउंट को सब्सक्राइब करना होगा ताकि आप व्हाट्सऐप पर एआई चैटबॉट का उपयोग कर सकें।
क्या एआई चैटबॉट सभी मैसेज को पढ़ सकता है?
नहीं, मेटा एआई केवल उन्हीं मैसेज को पढ़ सकेगा जिनमें @Meta AI लिखा होगा। अन्य मैसेज पर इसका कोई असर नहीं होगा।
मेटा एआई चैटबॉट के सीमाएँ क्या हैं?
मेटा एआई एक मशीन लर्निंग मॉडल है और इसकी अपनी सीमाएं हैं। इसका उपयोग करते समय यूजर्स को इन सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










