Android के बाद iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp पर आया PassKey फीचर, बिना पासवर्ड लॉग-इन कर सकेंगे आप
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Apr 2024 3:45 PM
WhatsApp Passkey: मेटा ने व्हाट्सऐप का नया फीचर रोलआउट करने की जानकारी शेयर की है. कंपनी ने कहा- यह फीचर फेस आईडी, टच आईडी और अपने पासकोड के साथ दोबारा लॉग-इन करने का सुरक्षित और आसान तरीका होगा.
WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए पास-की (PassKey) फीचर को लॉन्च कर दिया है. नया फीचर आने के बाद व्हाट्सऐप इस्तेमाल करनेवाले आईफोन यूजर्स को अब एसएमएस-आधारित टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन से नहीं जूझना पड़ेगा.
Meta के स्वामित्ववाले मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप ने iOS पर PassKey फीचर को रोलआउट करने की घोषणा की है. मालूम हो कि व्हाट्सऐप ने पिछले ही साल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पास-की को रोलआउट किया था. इंस्टैंट मैसेंजर ने पिछले कुछ दिनों में कई नये फीचर्स रोलआउट किये हैं और कई नये फीचर्स अभी और आनेवाले हैं.
WhatsApp ने क्याें दे डाली भारत छोड़ने की धमकी? सरकार की यह जिद है वजह
मेटा ने व्हाट्सऐप का नया फीचर रोलआउट करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिये शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि पास-की अब आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है. कंपनी ने कहा है कि यह फीचर फेस आईडी, टच आईडी और अपने पासकोड के साथ दोबारा लॉग-इन करने का सुरक्षित और आसान तरीका होगा.
आप अगर आईफोन यूजर हैं और पास-की फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो सबसे पहले आप ऐप स्टोर में जाकर अपने व्हाट्सऐप को अपडेट करें. इसके बाद भी आपको अगर यह फीचर नहीं मिला है, तो थोड़ा इंतजार करने और दोबारा चेक करने की सलाह दी जाती है.
WhatsApp पर अब बुक करें बस टिकट, तरीका है बड़ा आसान
PassKey क्या होता है?
PassKey ऐप्स और वेबसाइट पर साइन-इन करने का आसान तरीका होता है. पास-की यूजर्स को ऐप्स और साइट्स पर फिंगरफ्रिंट, फेस स्कैन या पिन के साथ बिल्कुल उसी तरह से साइन-इन करने की सहूलियत देता है, जैसे यूजर्स अपने डिवाइस को अनलॉक करते हैं. यह फीचर सिक्योरिटी फॉर्मैट को सुनिश्चित करता है कि वे केवल अकाउंट के मालिक ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें ऐप को ऐक्सेस करने और उसे सिक्योर रखने का भी हक है.
PassKey फीचर के फायदे क्या हैं?
व्हाट्सऐप के इस नये फीचर के आने से आईओएस वर्जन में यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा की परत मिलेगी. इस अपडेट के बाद यूजर्स को बार-बार लॉग-इन करने के लिए पासकोड दर्ज करने की भी आवश्यकता नहीं होगी. यूजर्स सिर्फ फेस आईडी या टच आईडी के जरिये ही अपने अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










