WhatsApp पर अब बुक करें बस टिकट, तरीका है बड़ा आसान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 May 2024 3:49 PM
WhatsApp ने नयी सर्विस रोलआउट की है. मैसेजिंग ऐप के माध्यम से अब आप डीटीसी बस की टिकट खरीद सकते है. व्हाट्सऐप की इस सर्विस के बारे में आइए जानते हैं-
WhatsApp पर एक नया फीचर आया है. इसकी मदद से आप आसानी से बस टिकट खरीद सकते हैं. व्हाट्सऐप के इस ताजा अपडेट के बाद यूजर्स को सिर्फ ऐप ओपेन करना होगा. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो बस में अक्सर सफर करते हैं.
बस में सफर करनेवालों को टिकट लेने के लिए आम तौर पर अपनी सीट से उठकर कंडक्टर के पास जाना पड़ता है. व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को नये फीचर से सहूलियत दी है और उन्हें बस का टिकट लेने के लिए जहमत नहीं उठानी पड़ेगी.
WhatsApp का यह लेटेस्ट अपडेट अपने फोन पर लेने के बाद आपको सिर्फ ऐप ओपन करना होगा. उसके बाद एक नंबर पर या फिर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. हिंदी और इंग्लिश में मिलनेवाली इस सर्विस की मदद से आप डीटीसी बस टिकट अपने लिए आसानी से खरीद सकते हैं.
Whatsapp Update: स्टेटस अपडेट का नया लुक है बेहद कूल, कॉलिंग टैब भी होने वाला है मजेदार
WhatsApp से कैसे बुक करें टिकट?
व्हाट्सऐप की मदद से DTC बस टिकट खरीदने या बुक करने के लिए आपको सबसे पहले +91 8744073223 नंबर पर Hi लिखकर भेजना है. इसमें ऊपर डीटीसी का लोगो और उसका नाम लिखा दिखेगा.
अब आपको अपनी भाषा चुन लेनी है. भाषा चुनने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शंस आयेंगे- Book Ticket, Download Ticket और Last Transaction .
टिकट खरीदने के लिए बुक टिकट का ऑप्शन चुनना है और वहां अपनी डेस्टिनेशन की जानकारी देनी है.
इसके बाद टिकट बुकिंग का प्रोसेस आगे बढ़ाएं और पेमेंट कर अपनी टिकट बुक कर लें.
WhatsApp पर खरीदें दिल्ली मेट्रो का टिकट भी
मेटा प्लैटफॉर्म्स वाला व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए इससे पहले दिल्ली मेट्रो में टिकट बुकिंग की सर्विस भी प्रस्तुत कर चुका है. इसमें क्यूआर कोड या नंबर पर मैसेज कर, प्रॉसेस फॉलो करने और पेमेंट करने के बाद मेट्रो टिकट खरीदा जा सकता है.
WhatsApp UI Change: एक हाथ से चलाएं व्हाट्सऐप, बदल गया ऐप का यूजर इंटरफेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










