Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 सीरीज के साथ Watch Series 12 हो सकती है लॉन्च
Apple का सरप्राइज एंड शाइन इवेंट (फोटो: @tim_cook/Instagram)
Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट की तारीख 9 सितंबर तय कर दी है. इस इवेंट में iPhone 18 सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च होने की उम्मीद है.
कई दिनों से Apple के नए लॉन्च इवेंट को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही थीं. अब कंपनी ने आखिरकार इस इवेंट की तारीख बता दी है. Apple का ‘Surprise and Shine’ नाम वाला यह खास इवेंट सितंबर के दूसरे हफ्ते में होगा. Apple ने अभी यह नहीं बताया है कि इस इवेंट में कौन-कौन से नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे. हालांकि, चर्चा है कि कंपनी इस दौरान अपनी नई iPhone 18 सीरीज पेश कर सकती है. इसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा भी Apple कई दूसरे प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है.
कब और कहां होगा ‘Surprise and Shine’ इवेंट?
Apple ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इनविटेशन में बताया है कि यह इवेंट 9 सितंबर को होगा. हर साल की तरह इस बार भी इवेंट Apple Park, Cupertino, California के Steve Jobs Theatre में किया जाएगा. इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे PT पर होगी. भारत में इसे रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा.
घर बैठे Apple Event देखने के लिए ये हैं ऑप्शन
जो लोग घर बैठे Apple का इवेंट देखना चाहते हैं, उनके लिए भी लाइव देखने का पूरा इंतजाम रहेगा. Apple इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी वेबसाइट और YouTube चैनल पर करेगा. इसके अलावा, Apple TV ऐप के जरिए भी इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा, जो Apple और Android दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है.
इवेंट में क्या-क्या हो सकता है खास?
Apple ने अपने आने वाले इवेंट की तारीख और समय तो कन्फर्म कर दिया है, लेकिन इस इवेंट में क्या खास देखने को मिलेगा, इस पर कंपनी ने अभी तक कुछ नहीं बताया है. हालांकि, सोशल मीडिया लीक्स की मानें तो सितंबर में होने वाले इस इवेंट में Apple अपनी iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठा सकता है. इतना ही नहीं, कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी इस इवेंट में दस्तक दे सकता है.
स्मार्टफोन के अलावा Apple Watch Series 12 और फ्लैगशिप Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए जा सकते हैं. दोनों वॉच में नए चिप और डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं, Watch Ultra 4 में कंपनी सिरेमिक केस का नया ऑप्शन भी दे सकती है.
ये भी पढ़ें: iPhone 18 पर पैसे लुटाने से बचें! 3 से 5 साल चलाने के लिए सबसे बेस्ट है यह मॉडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए