Microsoft के साथ TrueCaller ला रहा नया फीचर, कॉल पर आपकी आवाज में बात करेगा AI वॉयस असिस्टेंट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2024 4:17 PM
Truecaller AI Voice Assistant
Truecaller AI Voice Assistant: माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर ट्रूकॉलर एक नये AI वॉयस असिस्टेंट फीचर पर काम कर रहा है. ट्रूकॉलर का AI वॉयस असिस्टेंट कॉल करनेवाले से आपकी जगह आपकी आवाज में बात करेगा.
Truecaller AI Voice Assistant: आप हर समय फोन अटेंड करने की स्थिति में नहीं होते हैं. कभी आराम कर रहे होते हैं, तो कभी कोई जरूरी काम. ऐसे में कितना अच्छा हो कि ऐसी स्थिति में जब कभी आपके फोन की घंटी बजे, तो आपकी जगह पर आपकी ही आवाज में कॉल करनेवाले से कोई बात कर ले. ताकि आपकी कॉल मिस भी न हो और आपको मैसेज भी मिल जाए.
Microsoft Azure AI Speech के साथ मिलाया हाथ
कॉलर आईडी सर्विस प्रोवाइडर प्लैटफॉर्म ट्रूकॉलर अपने यूजर्स को AI अपना वर्जन बनाने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है. अपने AI वर्जन में यूजर अपनी रियल आवाज जोड़ सकेंगे. इससे कॉल आने पर एआई बिल्कुल आपकी आवाज में बात करेगा. ट्रूकॉलर को आमतौर पर फर्जी कॉल और स्पैम कॉल जैसी चीजों की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अब एआई वॉयस असिस्टेंट नाम की इस पहल के लिए ट्रूकॉलर ने Microsoft Azure AI Speech के साथ हाथ मिलाया है.
Truecaller AI Voice Assistant का कंसेप्ट क्या है?
ट्रूकॉलर एआई वॉयस असिस्टेंट फीचर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से यूजर की आवाज में कॉल करनेवाले से बात करेगा. कॉलर आईडी सर्विस ट्रूकॉलर यूजर्स को अपना एआई वर्जन बनाने की सुविधा देने जा रहा है. यूजर्स अपने एआई वर्जन में अपनी रियल आवाज जोड़ सकेंगे, इससे कॉल आने पर एआई हूबहू उसी आवाज में बात कर लेगा.
आपकी रियल आवाज का उपयोग करेगा AI
ट्रूकॉलर इजरायल के जनरल मैनेजर और प्रोडक्ट डायरेक्टर रफायल मेमून ने एक ब्लॉग में बताया है कि पर्सनल वॉयस फीचर हमारे यूजर्स को अपनी आवाज का उपयोग करने की इजाजत देता है, ताकि डिजिटल असिस्टेंट इनकमिंग कॉल पर बात करते समय बिल्कुल उनकी आवाज का उपयोग करे. ट्रूकॉलर का एआई वॉयस असिस्टेंट 2022 में आया था. इसकी सुविधा फिलहाल कुछ देशों में मिलती है. अभी तक ट्रूकॉलर में पहले से मौजूद एआई असिस्टेंट की आवाज में बात होती है, लेकिन जल्द ही यूजर इसमें अपनी आवाज सेट कर सकेंगे.
Truecaller AI Voice Assistant क्या है?
यह एक फीचर है जो आपकी आवाज में कॉल करनेवालों से बातचीत करता है, ताकि आप कॉल मिस न करें।
कैसे काम करता है?
यूजर्स अपनी असली आवाज को AI में जोड़ सकते हैं, जिससे AI कॉल आने पर उसी आवाज में बात करेगा।
Microsoft Azure AI Speech का क्या रोल है?
यह टेक्नोलॉजी Truecaller के AI Voice Assistant को पावर देती है।
यह फीचर कब से उपलब्ध है?
यह फीचर 2022 में लॉन्च हुआ था और फिलहाल कुछ देशों में उपलब्ध है।
क्या यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा?
जल्द ही, सभी यूजर्स को अपनी आवाज सेट करने की सुविधा मिलेगी।
फोन टैपिंग, इंटरसेप्शन की जानकारी आरटीआई के दायरे में नहीं, पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










