Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, नई टेक्नोलॉजी और AI के असर की जांच के लिए बनेगी कमिटी
Budget 2026: सरकार ने फैसला लिया है कि नई टेक्नोलॉजी और AI का नौकरियों पर क्या असर पड़ रहा है, इसे समझने के लिए एक खास कमिटी बनाई जाएगी. यह कमिटी देखेगी कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी की वजह से नौकरियां बढ़ेंगी या कहां कम हो सकती हैं. साथ ही, यह भी तय किया जाएगा कि लोगों को नई स्किल सिखाकर इन बदलावों के लिए कैसे तैयार किया जाए.
Union Budget 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक हाई-पावर्ड कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा है. इसका नाम होगा ‘Education to Employment and Enterprise’ Standing Committee. इस कमिटी का काम यह सलाह देना होगा कि कैसे सर्विस सेक्टर को विकसित भारत (Viksit Bharat) बनाने में एक मुख्य ड्राइवर के तौर पर तैयार किया जा सकता है. इसका मकसद यह है कि भारत को सर्विस सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनाया जा सके.
AI और नई टेक्नोलॉजीज का असर समझना भी इसमें शामिल होगा. इसमें ये देखा जाएगा कि AI जैसी नई तकनीकियों का नौकरियों और स्किल्स पर क्या असर पड़ेगा, और इसके अनुसार क्या कदम उठाने चाहिए ताकि इन बदलावों से निपटा जा सके.
भारत का 2047 तक 10% ग्लोबल सर्विसेज लक्ष्य
प्रस्ताव के मुताबिक, भारत का लक्ष्य 2047 तक ग्लोबल सर्विसेज मार्केट में 10% हिस्सा हासिल करना है. इस पहल का मकसद देश की आर्थिक हालत को मजबूत बनाना और भारत की दुनिया में अहम भूमिका को बढ़ाना है. इस कमिटी का फोकस ऐसे क्षेत्रों पर होगा जहां ग्रोथ, रोजगार और एक्सपोर्ट्स की सबसे ज्यादा संभावनाएं हों, ताकि सर्विसेज सेक्टर लगातार बढ़ता रहे और देश को लंबे समय तक फायदा मिल सके.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: ISM 2.0 और नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं से देश को मिलेगा टेक और इंडस्ट्री का बूस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










