33,999 रुपये में आया Motorola का नया टैबलेट, 10,200mAh बैटरी और 68W चार्जिंग के साथ Moto Pen भी मिलेगा

Updated:
विज्ञापन

Moto Pad 70 (फोटो: motorola.in)

Motorola ने भारत में Moto Pad 70 टैबलेट लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है. इसमें 12.1 इंच 2.5K 90Hz डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग मिलती है. टैबलेट के साथ Moto Pen और Folio Keyboard भी मिलते हैं.

विज्ञापन

Motorola ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया Android टैबलेट बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आया है. इसमें 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि कंपनी बॉक्स में Moto Pen भी दे रही है, जिससे नोट्स बनाने या ड्रॉइंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं. आइए जरा डिटेल में जानते हैं कि इस नए टैबलेट में हमें और क्या खास देखने को मिलता है.

Moto Pad 70 की कीमत

Moto Pad 70 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत इतनी है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये खर्च करने होंगे. टैबलेट की बिक्री 15 अगस्त से Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर शुरू होगी. कंपनी ने इसे फिलहाल Pantone Sea Angel कलर ऑप्शन में पेश किया है.

Moto Pad 70 के फीचर्स

  • Moto Pad 70 में आपको लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसे सिर्फ मौजूदा सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रखा है. टैबलेट को Android 18 तक का अपडेट और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की कन्फर्मेशन की गई है.
  • टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K IPS टचस्क्रीन दिया गया है. इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स है, जबकि HBM मोड में यह 800 निट्स तक पहुंच जाती है.
  • आंखों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसमें TÜV Rheinland की Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलती है.
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स का काम Arm Mali-G57 MC2 GPU संभालता है.
  • टैबलेट में 8GB RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
  • टैबलेट के पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos से ऑप्टिमाइज किए गए चार स्पीकर दिए गए हैं.
  • Moto Pad 70 में Google Gemini का इंटीग्रेशन भी दिया गया है. इसके साथ यूजर्स को Circle to Search, AI Summary और AI Continue Writing जैसे AI फीचर्स मिलते हैं.
  • ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Moto Pad 70 को IP52 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी की हल्की बूंदों से कुछ हद तक सेफ रहेगा. इसके अलावा, टैबलेट में Vibration Motor भी दिया गया है.
  • Moto Pad 70 में Moto Pen का सपोर्ट दिया गया है. इसमें टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे नोट्स बनाना और स्केचिंग करना ज्यादा आसान हो जाता है. खास बात यह है कि टैबलेट के साथ Moto Pen और Moto Folio Keyboard भी बॉक्स में ही मिलते हैं.
  • बैटरी की बात करें तो इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे जल्दी चार्ज करने के लिए 68W का फास्ट चार्जिंग अडैप्टर मिलता है.

ये भी पढ़ें: 7,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें बाकी फीचर्स


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola