Budget 2026: ISM 2.0 और नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं से देश को मिलेगा टेक और इंडस्ट्री का बूस्ट

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Budget 2026 India Semiconductor Mission 2.0

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार यूनियन बजट पेश किया. इस दौरान उन्होनें India Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस मिशन का फोकस इंडस्ट्री-लीड रिसर्च और स्किल्ड वर्कफोर्स को बढ़ावा देने पर रहेगा.

विज्ञापन

Budget 2026 में टेक और इंडस्ट्री के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं. FM निर्मला सीतारमण ने बताया कि India Semiconductor Mission (ISM) 1.0 से देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी हुई, और इसी आधार पर अब ISM 2.0 लॉन्च किया जाएगा. इसके तहत इक्विपमेंट और मटीरियल्स का प्रोडक्शन, फुल-स्टैक इंडियन IP डेवलपमेंट और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा, ताकि भारत का टेक इकोसिस्टम और मजबूत हो सके.

सिर्फ यही नहीं, उन्होंने कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए भी नई योजना का ऐलान किया, जिससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को एक नई मजबूती मिलेगी. यानी टेक, सेमीकंडक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर तीनों ही सेक्टर अब बजट 2026 के दमदार फैसलों से फायदा उठाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या और महंगा हो जाएगा 5G स्मार्टफोन? टैक्स और GST पर बड़े ऐलान की उम्मीद

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola