Chahat Fateh Ali Khan Song 'बदोबदी' अब इस दुनिया में नहीं रहा

Published by :Rajeev Kumar
Published at :09 Jun 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
bado badi song deleted from youtube chahat fateh ali khan viral hit

bado badi song deleted from youtube chahat fateh ali khan viral hit

Bado Badi Song Deleted from YouTube Chahat Fateh Ali Khan Viral Hit Song : पाकिस्तान के चाहत फतेह अली खान ने अप्रैल में इस प्रतिष्ठित गीत का अपना संस्करण यूट्यूब पर जारी किया और यह तुरंत हिट हो गया. देखते ही देखते इसके इतने मीम्स और रील्स बने कि इसके बाेल हर किसी की जुबान पर चढ़ गए.

विज्ञापन

Bado Badi Song Deleted : ढिंचैक पूजा के गाने तो आपने जरूर सुने होगे. आप कहेंगे कि ढिंचैक पूजा का नाम मत लेना. कुछ अरसे पहले तक ढिंचैक पूजा ने अपने गानों से पूरे देश के सिर में दर्द कर रखा था. हम आपको बताते हैं एक ऐसे सिंगर के बारे में जिनका एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यकीन मानिए, यह गाना और उसका वीडियो देखने के बाद आपको ढिंचक पूजा भी अच्छी लगने लगेगी.

तेजी से वायरल हुआ बदोबदी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाना बड़ी तेजी से वायरल हुआ है, जिसका टाइटल ‘बदोबदी’ है. पाकिस्तान के स्वघोषित सिंगर चाहत फतेह अली खान ने इस गाने को परफॉर्म किया है. चाहत फतेह अली खान ऑफिशियल चैनल पर इस गाने को दो महीने पहले 9 अप्रैल को अपलोड किया गया था. ताजा खबर यह है कि कुछ हफ्तों तक रील्स और मीम्स में छाया यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है. क्यों? इसका जवाब हम आगे जानेंगे- 

जमकर बन रहे रील्स और मीम्स

बदोबदी गाने को अभी तक करोड़ों व्यूज आ चुके थे. यह अजीबोगरीब गाना इतना पॉपुलर हुआ है कि भारत में भी इस पर जमकर रील्स बन रहे हैं. लगभग हर इंफ्लूएंसर इस गाने के बोल पर कंटेंट तैयार कर पोस्ट कर रहा है. इस यूनीक गाने पर मीम्स भी बनाकर ताबड़तोड़ शेयर किये जा रहे हैं. अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो पूरी संभावना है कि हाल-फिलहाल में यह गाना आपके कानों से होकर जरूर गुजरा होगा.

यूट्यूब से हटा दिया बदोबदी को

चाहत फतेह अली खान के बदोबदी गाने को यूट्यूब पर 28 मिलियन व्यूज मिले थे, लेकिन अब इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है. आप पूछेंगे- क्यों? जवाब है- कॉपीराइट उल्लंघन के कारण. दरअसल, मूल गीत ‘अख लड़ी बड़ो बड़ी’ नूरजहां ने फिल्म बनारसी ठग में ममताज के लिए गाया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में चाहत फतेह अली खान ने यूट्यूब पर इस प्रतिष्ठित गीत का अपना संस्करण जारी किया, जिसके बाद यह तुरंत हिट हो गया.

यूजर्स ने किये कैसे-कैसे कमेंट्स?

चाहत फतेह अली खान का बदोबदी गाना इतना अजीब है कि आपका सिर इससे दर्द होने लगेगा. ना कोई सुर, ना ताल, ना ही कोई म्यूजिक… बस बेसुरी आवाज. सिर दर्द कर देनेवाले इस गाने को देखकर यूजर्स ने इसके खिलाफ कमर कस ली और कमेंट्स की बाढ़ ला दी. यूजर्स इसके वीडियोज पर खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे सुनने के बाद तो ढिंचैक पूजा में भी लता जी नजर आने लगेंगी. एक और यूजर ने लिखा- इसे सुनने से अच्छा तो मैं कानों में केरोसिन डाल लूं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- मैं इसे अपने अलार्म की ट्यून में लगाऊंगा, जिससे मैं अलार्म से पहले उठ पाऊं.

चाहत फतेह अली खान की नेटवर्थ कितनी है?

चाहत फतेह अली खान पाकिस्तान में काफी चर्चा में रहते हैं, अब उनके गाने इंडिया में भी वायरल हैं. चाहत फतेह अली खान गाना गाने के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं. चाहत की उस प्रोडक्शन हाउस से कितनी कमाई होती है, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिलहाल लगभग 5 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 4 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग

Time Travel का सबूत? 1938 के वीडियो में महिला को मोबाइल फोन पर बात करते देख चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola