Time Travel का सबूत? 1938 के वीडियो में महिला को मोबाइल फोन पर बात करते देख चौंक जाएंगे आप

Time Travelers in 1938 film caught talking on a cell phone
Time Travel: 86 साल पुराने वीडियो को टाइम ट्रैवल का सबूत माननेवाले यह कह रहे हैं कि सेलफोन के आविष्कार से दशकों पहले इस महिला तक मोबाइल कैसे पहुंच गया.
Time Travel : टाइम ट्रैवल लंबे समय से चर्चा में है. इस रोचक मुद्दे पर कई फिल्में और टीवी शो बन चुके हैं. यह हकीकत है या अफसाना, यह तो बाद की बात है, लेकिन समय-समय पर ऐसा कुछ हैरतअंगेज दिखाई पड़ जाता है जो इस बात को बल देता है कि टाइम ट्रैवल या समय यात्रा संभव है.
भविष्य में टाइम ट्रैवल के लिए क्या कोई टाइम मशीन बनायी जा सकती है? यह अवधारणा काफी लंबे समय से वैज्ञानिकों को रोमांचित करती आ रही है. अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षतावाद सिद्धांत में उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में समय और अंतरिक्ष, चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं.
Time Travel करनेवाले ने बताया- 2024 में होगा विश्व युद्ध; और क्या-क्या देखेगी दुनिया
टाइम ट्रैवल को कुछ लोग संभव मानते हैं, लेकिन इसका सबूत किसी के पास नहीं है. इन सभी बातों के बीच साल 1938 में बना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इस थ्योरी पर कुछ लोगों को यकीन हो रहा है कि टाइम ट्रैवल संभव है. इस वीडियो में एक महिला मोबाइल फोन पर बातचीत करती देखी जा सकती है.
साल 1938 में शूट किये गए इस वीडियो में एक महिला अपने कान के पास हाथ रखे नजर आ रही है. ऐसा लगता है जैसे वह फोन पर किसी से बात कर रही है. जबकि साल 1938 में सेलफोन का आविष्कार ही नहीं हुआ था. बता दें कि 3 अप्रैल 1973 को न्यूयॉर्क में मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने पहला हैंडहेल्ड मोबाइल फोन प्रदर्शित किया था.
Bizarre: डिजिटल इंडिया में भिखारी ने गले में लटकाया QR कोड, अब छुट्टे का बहाना नहीं कर पाएंगे आप
इस वीडियो को कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स टाइम ट्रैवल का सबूत मान रहे हैं. उनका कहना है कि टाइम ट्रैवल वास्तव में संभव है. 86 साल पुराने वीडियो को आधार बनाकर यह बताया जा रहा है कि मोबाइल सेलफोन के आविष्कार से दशकों पहले इस महिला तक मोबाइल कैसे पहुंच गया. यह टाइम ट्रैवल का सबूत है.
85 साल पहले अमेरिका में एक फैक्ट्री के बाहर शूट किये गए इस वीडियो को टाइम ट्रैवल के सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है. यूट्यूब पर शेयर किये गए वीडियो में फोन पर बात कर रही महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. हालांकि इस बात की पुष्टि करना असंभव है कि क्या वह सच में फोन पर बात कर रही है.
वीडियो को लेकर एक शख्स का दावा है कि फोन के साथ नजर आ रही महिला उनकी परदादी गर्ट्रूड जोन्स हैं. यह वीडियो तब का है जब वह 17 साल की थीं. शख्स काे उनकी परदादी ने बताया कि ड्यूपॉन्ट की फैक्ट्री में एक टेलीफोन कम्युनिकेशन सेक्शन था, जहां वायरलेस टेलीफोन के साथ प्रयोग किया जा रहा था. गर्ट्रूड और पांच अन्य महिलाओं को टेस्ट करने के लिए एक सप्ताह के लिए वायरलेस फोन दिये गए थे. वायरलेस फोन पकड़े हुए गर्ट्रूड वैज्ञानिकों में से एक से बात कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










