Time Travel करनेवाले ने बताया- 2024 में होगा विश्व युद्ध; और क्या-क्या देखेगी दुनिया

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Apr 2024 2:14 PM

विज्ञापन

Bizarre News : एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बता कर भविष्य में होनेवाली घटनाओं को लेकर ऐसे दावे किये हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है.

विज्ञापन

Bizarre Time Travel News : समय यात्रा यानी टाइम ट्रैवल पर दुनियाभर में लंगे समय से बहस चल रही है. लोगों के मन में सवाल उठते रहे हैं कि क्या यह सच में होता है? क्या कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए टाइम मशीन बन सकती है? लेकिन समय यात्रा की अवधारणा सालों से लोगों को रोमांचित करती रही है. दूसरी ओर, दुनिया में ऐसे कई लोग भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिनका दावा होता है कि वे समय यात्रा करके आये हैं. इस बीच एक और शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए भविष्य को लेकर ऐसे दावे किये हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी हो सकती है.

खुद को टाइम ट्रैवलर बतानेवाले इस शख्स ने अजीबोगरीब दावा किया है. उसका दावा है कि साल 2024 में आनेवाले महीने खतरनाक होंगे. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, ताे टिकटॉक पर रेडिएंट टाइम ट्रैवलर नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें शख्स ने हैरान करनेवाले दावे किये हैं. इस शख्स ने साल 2024 में होनेवाली पांच सबसे डरावनी घटनाओं को लेकर भी दावा किया है. उसने इन घटनाओं में विश्व युद्ध को भी शामिल किया है.

Bizarre: महिला कर रही थी शॉपिंग और पैरों के नीचे से निकल गई जमीन, देखें VIDEO

टाइम ट्रैवलर ने वीडियो में कहा है कि लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होगा कि वह एक समय यात्री है. इसके लिए उसने साल 2024 में होनेवाली 5 बड़ी घटनाओं के बारे में बताया. इस शख्स का दावा है कि आगामी 27 मई को अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो जाएगा, क्योंकि टेक्सास खुद को देश से अलग करने की बात कहेगा. इसके बाद, दूसरे देश भी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के पक्ष में आयेंगे, और यह चीज तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगी.

इसके साथ ही साथ, खुद को टाइम ट्रैवलर बतानेवाले शख्स ने दावा किया है कि आनेवाले 4 जून को मानव और चिंपांजी से मिलकर पहला इंसान बनकर तैयार होगा. वह इंसानों की तरह बोल सकेगा और उसे बंदरों की भाषा की भी जानकारी और समझ होगी. उसके शरीर पर लंबे रोएं होंगे और पूंछ भी होगी. मानव और चिंपांजी से मिलकर बना यह इंसान बंदरों को बोलना सिखानेवाला होगा.

Bizarre: डिजिटल इंडिया में भिखारी ने गले में लटकाया QR कोड, अब छुट्टे का बहाना नहीं कर पाएंगे आप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola