Amazon Prime Day Sale 2026 की डेट कन्फर्म, 72 घंटे तक मिलेंगे बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट
अमेजन प्राइम डे सेल
Amazon की 72 घंटे वाली Prime Day Sale की तारीख का ऐलान हो गया है. इस सेल में Prime मेंबर्स बैंक डिस्काउंट से लेकर फास्ट डिलीवरी और कई ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
जुलाई की शुरुआत अगर शॉपिंग से करना चाहते हैं तो अपनी विशलिस्ट अभी से तैयार कर लीजिए. क्योंकि, Amazon ने भारत में अपनी 10वां एनुअल Amazon Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 72 घंटे चलने वाली इस मेगा सेल में डिस्काउंट, कैशबैक, नए प्रोडक्ट लॉन्च और AI की मदद से स्मार्ट खरीदारी का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. हालांकि, Amazon की ये मेगा सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए ही एक्सक्लूसिव रहेगा. यानी अगर आप Amazon Prime मेंबर हैं, तो ही आप सेल के ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे. सबसे खास बात ये है कि Prime Day Sale के दौरान आपको फास्ट डिलीवरी, कई जगहों पर Same-Day डिलीवरी और फ्री डिलीवरी जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
कब शुरू हो रहा है सेल?
Amazon का मेगा Prime Day Sale 4 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से शुरू होने वाला है. हालांकि, यह सेल 6 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ही चलेगा. यानी ग्राहकों को पूरे 72 घंटे तक शानदार ऑफर्स और भारी छूट का फायदा मिलेगा.
बैंक ऑफर्स और पेमेंट डिस्काउंट
Prime Day Sale के दौरान Amazon कई आकर्षक बैंक ऑफर्स भी दे रहा है. शॉपिंग के दौरान SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को Prime मेंबर होने पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा Amazon Pay Later के जरिए 1,500 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर 3 आसान किस्तों में ब्याज-मुक्त EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा.
ट्रैवल बुकिंग पर भी मिलेगा फायदा
अगर आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Prime Day Sale आपके लिए और भी खास हो सकती है. MakeMyTrip के जरिए ट्रैवल बुकिंग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही होटल बुकिंग पर 75% तक और बस टिकटों पर 17% तक की छूट का फायदा भी आप उठा सकते हैं.
500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
Amazon का कहना है कि इस सेल में 100 से अधिक भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में Samsung, OnePlus, HP, Lenovo, Asus, iQOO और Redmi जैसे बड़े ब्रांड शामिल होंगे. वहीं फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट में Adidas, Allen Solly, Puma और Van Heusen के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे. होम और किचन कैटेगरी में LG, Bosch, Crompton और Shark Ninja जैसे ब्रांड भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा छोटे व्यवसायों, स्थानीय कारीगरों और महिला उद्यमियों के प्रोडक्ट्स को भी प्लेटफॉर्म पर खास जगह दी जाएगी.
Amazon डिवाइसेज पर 45% तक की छूट
Prime Day Sale के दौरान Amazon के अपने डिवाइसेज जैसे Echo Smart Speakers, Smart Displays और Fire TV Devices पर 45% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा.
Prime Membership होगी सस्ती
अगर आप Amazon Prime मेंबर नहीं हैं और मेंबरशिप लेने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी कंपनी ने खास ऑफर पेश किया है. सेल के दौरान Prime Membership को कम कीमत पर आप ले सकते हैं. ऑफर के तहत 1,499 रुपये वाले प्राइम एनुअल प्लान को 999 रुपये, 799 रुपये वाले प्राइम लाइट को 599 रुपये और 399 रुपये वाले प्राइम शॉपिंग एडिशन को 299 रुपये में खरीद सकते हैं.
AI की मदद से होगी स्मार्ट शॉपिंग
इस बार Amazon Prime Day Sale में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी बड़ा रोल रहेगा. कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus ग्राहकों को प्रोडक्ट सजेशन, कीमतों की तुलना और खरीदारी से जुड़ी सलाह देगा. इसके अलावा Lens AI की मदद से यूजर किसी प्रोडक्ट की फोटो अपलोड करके उससे मिलते-जुलते प्रोडक्ट खोज सकेंगे. वहीं AI Review Highlights और Buying Guides ग्राहकों के लिए हजारों रिव्यू की समरी तैयार करेंगे, जिससे सही प्रोडक्ट चुनना आसान हो जाएगा.
Prime Playback भी हुआ लॉन्च
Amazon ने Prime Playback नाम का नया फीचर भी पेश किया है, जिसे 18 जून से चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. यह फीचर पिछले एक साल की शॉपिंग और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी का पर्सनलाइज्ड वीडियो समरी दिखाता है. यह कुछ हद तक Spotify Wrapped जैसे पॉपुलर एनुअल रिव्यू फीचर्स की तरह काम करता है.
यह भी पढ़ें: बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










