Amazon Diwali Sale: आधे दाम पर खरीदें स्मार्टफोन, सस्ता ऑफर के कुछ घंटे और

Amazon Diwali Sale: यहां आधे दाम पर मिल रहे स्मार्टफोन
Amazon Diwali Sale Smartphone Offers: अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का दिवाली स्पेशल एडिशन चलाया जा रहा है. इस सेल में आपके पास कई स्मार्टफोन्स को आकर्षक कीमत पर खरीदने का मौका है.
Amazon Diwali Sale Smartphone Offers: ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेजन पर पिछले महीने शुरू हुई ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल Great Indian Festival Sale अब खत्म होने वाली है. फिलहाल इस सेल का दिवाली स्पेशल एडिशन चलाया जा रहा है. इस सेल में आपके पास कई स्मार्टफोन्स को आकर्षक कीमत पर खरीदने का मौका है.
लगभग आधी कीमत पर मिल रहा फोन
अमेजन की इस फेस्टिव सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S23 Ultra) को आप 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह फोन लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है. इसके अलावा आप लगभग 42 हजार रुपये में आईफोन 13 (iPhone 13) को खरीद सकते हैं. यह फोन ए15 बायोनिक A15 Bionic प्रॉसेसर के साथ आता है.
वनप्लस लेकर आईकू तक पर डील
अमेजन की सेल से आप वनप्लस 12 आर (OnePlus 12R) को 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, वनप्लस 12 (OnePlus 12) को आप 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, अगर आप कोई किफायती हैंडसेट तलाश रहे हैं, तो आईकू जेड9एक्स (iQOO Z9x) को सस्ते में खरीद सकते हैं. डिस्काउंट के बाद यह फोन 10,749 रुपये में आपका हो जाएगा.
बजट फोन पर भी ऑफर
दिवाली के मौके पर अमेजन की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी (Samsung Galaxy M35 5G) को आप डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, रेडमी नोट 13 5जी (Redmi Note 13 5G) को आप 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे. सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी (Samsung Galaxy M15 5G) फोन भी सस्ते में आपको मिल जाएगा. इसे आप 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, आईकू जेड9 लाइट 5जी (iQOO Z9 Lite 5G) को 9,499 रुपये में खरीदने का मौका है.
599 रुपये में Poco X6 Pro 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका, धनतेरस पर इससे तगड़ी डील नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










