Dhanteras Dhamaka Sale: धनतेरस पर 12 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन, लिस्ट में सैमसंग और मोटोरोला भी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Oct 2024 1:16 PM
Flipkart Samsung Motorola Smartphone Sale
Dhanteras Dhamaka Sale: सेल में टॉप स्मार्टफोन डील्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का भी फायदा उठाया जा सकता है.
Dhanteras Dhamaka Sale: फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में धनतेरस धमाका डील्स के तहत दमदार स्मार्टफोन्स 12 हजार रुपये से सस्ते में ऑफर किये जा रहे हैं. इस सेल में टॉप स्मार्टफोन डील्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का भी फायदा उठाया जा सकता है. इसके साथ ही, आप एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर अपने पुराने फोन के बदले आकर्षक कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy A14 5G Price & Offers
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला सैमसंग फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है. SBI डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करते हैं, तो 5% कैशबैक भी मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत, इस फोन की कीमत 10,400 रुपये तक कम हो सकती है, और इसकी शुरुआती ईएमआई 387 रुपये से शुरू होती है. फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो Exynos 1330 प्रॉसेसर पर काम करता है.
Motorola G45 5G Price & Offers
फ्लिपकार्ट के धनतेरस धमाका सेल में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला मोटोरोला फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर के जरिये आपके पास इसकी कीमत 1,250 रुपये तक कम करने का मौका है, और साथ ही फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से 5% कैशबैक ऑफर भी है. एक्सचेंज ऑफर के तहत, आप इस फोन को 11,300 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं. फीचर्स में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट पर ऑपरेट करता है.
OnePlus का यह तगड़ा स्मार्टफोन हो गया 13 हजार रुपये सस्ता, ये डील करें सील
Flipkart की Big Diwali Sale में iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










