599 रुपये में Poco X6 Pro 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका, धनतेरस पर इससे तगड़ी डील नहीं

Poco X6 Pro 5G Offer
Poco X6 Pro 5G Offer: फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में इसके साथ ही आप एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर अपने पुराने फोन के बदले आकर्षक कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं.
Flipkart Big Diwali Sale Dhanteras Offer: दिवाली और धनतेरस को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार सज गए हैं. हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ऑफर के बारे में, जिसके बारे में जानकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे. फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में धनतेरस धमाका डील्स के तहत दमदार स्मार्टफोन्स सस्ते में ऑफर किये जा रहे हैं. इस सेल में टॉप स्मार्टफोन डील्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का भी लाभ उठाया जा सकता है.
आकर्षक एक्सचेंज बोनस
फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में इसके साथ ही आप एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर अपने पुराने फोन के बदले आकर्षक कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि आप इन फोन को आकर्षक एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं. यहां ध्यान रखनेवाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करनेवाला है.
Poco X6 Pro 5G Price & Offer
शाओमी के सब-ब्रांड पोको के इस हैंडसेट के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है. बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आप इसे 1750 रुपये सस्ते में अपना बना सकते हैं. इस फोन पर 19,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी है. आप यह फोन आकर्षक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.
Poco X6 Pro 5G Features & Specifications
फीचर्स के बारे में बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. 1.5K AMOLED डिस्प्ले वाला यह हेंडसेट 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करनेवाला है. प्रॉसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी D8300 अल्ट्रा चिपसेट दे रही है. फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है.
OnePlus का यह तगड़ा स्मार्टफोन हो गया 13 हजार रुपये सस्ता, ये डील करें सील
Flipkart की Big Diwali Sale में iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता
282 रुपये में घर लाएं Vivo का यह धांसू फोन, खूबियां खुश कर देंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










