आधा भारत नहीं जानता AC का पानी इन्वर्टर में डालना सही है या नहीं? 90% लोग कर देते हैं यह गलती
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jul 2025 12:13 AM
AC Water Use In Inverter Battery Right Or Wrong
AC Water Use: क्या आप AC से निकलने वाले पानी को इन्वर्टर बैटरी में इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने इस आम गलती को लेकर चेतावनी दी है. जानिए AC कंडेन्सेट पानी के खतरे, बैटरी की सही देखभाल और सुरक्षित विकल्प.
AC Water Use: मॉनसून के सीजन में बारिश के साथ उमस का भी माहौल होता है. ऐसे में प्यारी एसी की याद आ ही जाती है. AC का इस्तेमाल हर घर में आम हो गया है. ऐसे में कई लोग AC से निकलने वाले कंडेन्सेट पानी को इन्वर्टर बैटरी में डालने का विकल्प सोचते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स इस आम गलती को लेकर चेतावनी दे रहे हैं.
AC कंडेन्सेट पानी क्या है?
AC के कूलिंग प्रोसेस में हवा की नमी कंडेन्स होकर पानी बनती है, जिसे ड्रेनेज पाइप से बाहर निकाला जाता है. यह पानी दिखने में साफ लगता है, लेकिन इसमें धूल, धातु के कण, बैक्टीरिया और फफूंदी हो सकती है.
AC Water Use: इन्वर्टर बैटरी को क्या चाहिए?
इन्वर्टर बैटरी, खासकर लेड-एसिड बैटरी, को डिस्टिल्ड या डी-आयोनाइज्ड पानी की जरूरत होती है. यह पानी बिना किसी खनिज या अशुद्धियों के होता है, जिससे बैटरी की लाइफ और परफॉर्मेंस बनी रहती है.
AC पानी के खतरे क्या हैं?
- धातु कणों से प्लेट्स में करप्शन
- बैक्टीरिया से गैसिंग और रेसिस्टेंस बढ़ना
- pH असंतुलन से केमिकल रिएक्शन में गड़बड़ी
- कोई इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन नहीं.
AC Water Use: सुरक्षित विकल्प क्या है?
AC का पानी पौधों को पानी देने, कार धोने या फ्लोर क्लीनिंग जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. बैटरी के लिए केवल डिस्टिल्ड पानी ही सही विकल्प है.
अगर आप बैटरी की परफॉर्मेंस और सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, तो इस जानकारी को नजरअंदाज न करें. AC का पानी दिखने में साफ हो सकता है, लेकिन इसके अंदर छिपे खतरे आपकी बैटरी को समय से पहले खराब कर सकते हैं.
देश की आधी जनता को नहीं पता बरसात में किस मोड पर चलाएं AC, जान गए तो मौज में काटेंगे मॉनसून
आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है
Tech Tips: इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरना भी है एक कला, सीख गए तो कहलाएंगे उस्ताद
How To: गर्मियों में एयर कूलर से जुड़े ये टिप्स फॉलो करेंगे, तो घर बन जाएगा शिमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










