Tech Tips: इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरना भी है एक कला, सीख गए तो कहलाएंगे उस्ताद
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Apr 2024 10:06 PM
Tech Tips - How do you fill water in inverter battery: इन्वर्टर में पानी भरने का एक सही तरीका होता है. इसे फॉलो करने से आपकी बैटरी का पावर बैकअप तो बढ़ेगा ही, बैटरी की लाइफ भी बढ़ जाएगी. आइए जानते हैं-
Tech Tips Inverter Battery Water Filling: गर्मी और उमस की वजह से पूरे देश में बिजली की जबरदस्त मांग है. यह मांग पूरी नहीं होने से देशभर के कई गांवों, कस्बों और शहरों में कई घंटों मक बिजली की कटौती की जा रही है. ऐसे में कई लोग अपनी जरूरत के मुताबिक, सिंगल बैटरी और डबल बैटरी के इन्वर्टर घर में लगा रखे हैं. जैसा की दूसरे इलेक्ट्रिक गैजेट्स में होता है, बैटरी का भी रख-रखाव करना जरूरी होता है. इके लिए सबसे जरूरी चीज बैटरी में समय-समय पर पानी डालना होता है. यह पावर बैकअप तो बढ़ाता ही है, बैटरी को भी लॉन्ग लाइफ देने में कारगर है.
आमताैर पर लोग फॉलो नहीं करते सही तरीका
हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालने का भी एक सही तरीका होता है, जिसका अनुसरण आमतौर पर हम या मिस्त्री नहीं करते हैं और इस वजह से घर में लगे इन्वर्टर की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और धीरे-धीरे खराब हो जाती है. यह बात ध्यान में रखकर हम आपके लिए लेकर आये हैं इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालने के सही तरीके की जानकारी-
Tech Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपसे कोसों दूर भागेंगे साइबर ठग
क्या है इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का तरीका?
इन्वर्टर में पानी भरना ऐसे तो हर किसी को आसान ही लगता है, लेकिन आसान से लगनेवाले इस काम को भी हम या मिस्त्री ठीक से नहीं करते हैं. इस वजह से 20 हजार रुपये की बैटरी को खराब होने में देर नहीं लगती. अपने इन्वर्टर की बैटरी को आप अगर लॉन्ग लाइफ देना चाहते हैं, तो यहां जो तरीका हम आपको बता रहे हैं, उसके अनुसार इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरना फायदेमंद रहेगा.
इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने के समय ध्यान रखें
बैटरी में भरने के लिए डिस्टिल या डीमिनरलाइज्ड पानी का उपयोग करना ज्यादा उपयुक्त होता है.
बैटरी के सामने या उसके ऊपर एक इंडिकेटर लाइन या मार्कर होता है. यह बताता है कि कितना पानी भरना है. बैटरी की साइड पर यह जानकारी मिल सकती है.
बैटरी बनानेवाली कंपनी ने जो दिशानिर्देश दिये हैं, उनका पालन सुनिश्चित करें. यहां से आपको बैटरी में पानी की सही मात्रा और तरीका के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है.
स्विंग हाइड्रोमीटर का उपयोग सही रहता है. यह बैटरी के एसिड स्तर की मात्रा को मापने में मदद करता है, जिससे बैटरी में पानी की सही मात्रा निर्धारित करने में सहूलियत होती है.
इन्वर्टर की बैटरी में बड़े बर्तन से कभी भी पानी नहीं भरें. ऐसा करने पर पानी बाहर गिरने का खतरा बना रहता है और अगर ऐसे में यह पानी वायरिंग पर गिरा तो आपको करंट भी लगा सकता है.
दूसरी ओर, बैटरी के बाहर पानी गिरने से बैटरी के तारों में स्पार्क हो सकता है और इससे बैटरी खराब हो सकती है. अत: जब भी इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालना हो, उसमें छोटे मुंह वाले बोतल से पानी डालें.
बैटरी में पानी की सही मात्रा का पालन कर आप बैटरी की लाइफ और परफॉर्मेंस बढ़ा सकते हैं और इससे इन्वर्टर को सही तरीके से काम करने में मदद मिल जाती है.
How To: गर्मियों में एयर कूलर से जुड़े ये टिप्स फॉलो करेंगे, तो घर बन जाएगा शिमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










