प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Dec 2025 8:41 AM
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, फोटो प्रभात खबर
Ashutosh Chaturvedi: प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह 15 दिसंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे. केंद्रीय सूचना आयोग में उनका चयन उनकी सशक्त पेशेवर प्रतिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव का प्रमाण है. सूचना आयुक्त के रूप में वह देश में सूचना के अधिकार कानून को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
Ashutosh Chaturvedi: प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी की केंद्रीय सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दशकों के अनुभव और महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है.
हिंदी जगत के बड़े मीडिया हाउस में किया काम
आशुतोष चतुर्वेदी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम करने का विशिष्ट अनुभव है. उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई देशों की विदेश यात्राएं की हैं. उन्होंने हिंदी जगत के बड़े मीडिया हाउस- माया, इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर, बीबीसी हिंदी, अमर उजाला में काम किया. वह एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रहे.
आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभात खबर ने नई ऊंचाई प्राप्त की
आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभात खबर ने हमेशा निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता पर जोर दिया. उन्होंने हमेशा ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता दी, जो सीधे आम जनता से जुड़े थे.
आशुतोष चतुर्वेदी ने 9 साल तक किया प्रभात खबर का नेतृत्व
आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभात खबर ने निष्पक्षता, सामाजिक सरोकार और जनहित को केंद्र में रखकर पत्रकारिता की नई मिसाल कायम की. नौ वर्षों तक प्रधान संपादक के रूप में उन्होंने अखबार को न सिर्फ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि एक बड़े मीडिया संस्थान के प्रबंधन और विस्तार को भी कुशलता से संभाला. तकनीकी नवाचार के साथ प्रिंट मीडिया की मूल आत्मा को बनाए रखना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है. मूल्यों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है.
आशुतोष चतुर्वेदी कई विषयों के हैं जानकार
आशुतोष चतुर्वेदी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ ही क्रिकेट का विशद ज्ञान है. साहित्य में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. हमेशा नयी तकनीक सीखने को तैयार रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










