ePaper

माता की परवरिश में हो रही ये 5 चूक, बच्चों को अंदर से तोड़ रही हैं, मनोविज्ञान भी देती है चेतावनी

Updated at : 13 Dec 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: छोटे बच्चों की परवरिश में की गई कुछ आम गलतियां उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर गहरा असर डाल सकती हैं. साइकोलोजिस्ट ने माता-पिता को चेतावनी देते हुए पालन-पोषण से जुड़ी 5 बड़ी चूक से बचने की सलाह दी है. जानें कौन-सी आदतें बच्चों को अंदर से तोड़ रही हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: छोटे बच्चों के साथ पालन-पोषण (Parenting) एक बहुत कठिन काम है. क्योंकि जरा सी गलती बच्चे के मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती है. और आजकल की व्यस्त जीवनशैली और डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के चलते माता-पिता अक्सर अनजाने में बच्चे की मानसिक और भावनात्मक स्थिति को प्रभावित कर देते हैं. साइकोलोजिस्ट भी सही विकास और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पांच ऐसी आम गलतियों से लोगों को बचने की सलाह देते हैं.

भावनाओं को अनदेखा करना

कई माता-पिता को अक्सर देखते हैं कि वे बच्चों की छोटी-छोटी भावनाओं को अनदेखा कर देते हैं. चाहे वह गुस्सा हो, दुख हो या डर, बच्चों की भावनाओं को सुनना और समझना जरूरी है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक विकास सही होता है.

हर छोटी छोटी बात पर डांटना या चिल्लाना

शारीरिक या मानसिक रूप से डांटना बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. कई माता पिता हर छोटी छोटी बात पर बच्चों को डांटते और चिल्लाते हैं. लेकिन ऐसा करने से बच्चे डर के साये में रहते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से डरते हैं.

Also Read: Baby Names Starting with Q: क्यूट से नन्हे-मुन्नों के लिए चुनें Q अक्षर वाले यूनिक नाम

तकनीक का अत्याधिक उपयोग

मोबाइल, टीवी और टेबलेट का अनियंत्रित उपयोग बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक कौशल पर असर डाल सकता है. साइकोलोजिस्ट के अनुसार बच्चों के साथ खेल, बातचीत और आउटडोर एक्टिविटी को प्राथमिकता देना अधिक फायदेमंद है.

तुलना करना

“तेरा भाई इतना अच्छा कर रहा है” जैसी तुलना बच्चों में कम आत्मविश्वास और नकारात्मक भावनाओं को जन्म देती है. हर बच्चा अलग होता है, और उसके विकास की गति भी अलग होती है.

सीमाओं का अभाव

बच्चों के लिए नियम और सीमाएं जरूरी हैं. नियम और सीमाएं उन्हें सही और गलत में फर्क करना सिखाती हैं. बिना दिशानिर्देश के बच्चे असुरक्षित महसूस कर सकते हैं और अनुशासन की कमी विकसित हो सकती है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों में अच्छे संस्कार और रिश्तों की समझ कैसे विकसित करें, जानें आसान और असरदार तरीके

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola