Tech Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपसे कोसों दूर भागेंगे साइबर ठग

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Apr 2024 2:19 PM

विज्ञापन

Cyber Security : डिजिटल तकनीक ने आज के समय में हमारा जीवन अधिक सुविधाजनक बनाया है. वहीं, इस तकनीक के कारण ऑनलाइन घोटाले भी बढ़ गए हैं. इनकी वजह से लोगों की वित्तीय सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी को खतरे में पड़ जाती है. आइए जानें साइबर सिक्योरिटी के टिप्स-

विज्ञापन

Cyber Security : डिजिटल युग में एक तरफ तो हमारे अधिकांश काम तकनीक की मदद से काफी सुविधाजनक हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर ठगे जाने का खतरा भी बढ़ गया है. तकनीक के फायदों के साथ ही साथ ऑनलाइन होनेवाले अपराधों का भी समय-समय पर लोगों को सामना करना पड़ जाता है. ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आपको साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ बातों की मदद लेनी चाहिए.

साइबर अपराध से सुरक्षित रहें

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करनेवाले आईआईटी कानपुर इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन के आंकड़ों की मानें, तो 2020 और 2023 के बीच भारत में हुए साइबर अपराधों में से 77 प्रतिशत से अधिक पैसे-रुपये से जुड़े हुए थे. ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स के बारे में, जिनकाे ध्यान में रखकर आप खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकते हैं.

AnTuTu स्कोर बताएगा आपके स्मार्टफोन की असली स्पीड, यहां जानें कैसे कर सकेंगे इसकी जांच

अपना डेटा सुरक्षित रखें

अपना डेटा ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आपको व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना है, अनचाहे वह कॉल हो, टेक्स्ट हो या ईमेल. टेक्स्ट या ईमेल पर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचकर ही रहें.

व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी शेयर करने से पहले…

किसी भी मैसेज का जवाब तब ही दें, जब आपको पहले सेंडर की जानकारी हो. अगर न हो तो दोबारा जांच करें, जिससे उसकी सच्चाई सुनिश्चित हो. व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी शेयर करने के समय इस बात पर जरूर ध्यान दें कि वह वेबसाइट विश्वसनीय और सुरक्षित हो. कम समय में अधिक लाभ देनेवाली स्कीम्स में निवेश करने से बच कर रहें.

WhatsApp चलाएं बिना इंटरनेट के, ये रही कमाल की ट्रिक

ध्यान रखें इन बातों का

अपने ऑनलाइन अकाउंट का पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाकर रखें और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहना भी जरूरी है. प्रचलित घोटालों के बारे में अपडेट रहें और इस जानकारी को दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें. किसी भी ऑनलाइन संदिग्ध गतिविधि के बारे में पता चले, तो तत्काल संबंधित प्लैटफॉर्म और अधिकारियों को सूचित करें. साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर अपराध सेल में शिकायत करने से चूकना नहीं चाहिए.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola