यूपी नीट यूजी राउंड 5 की मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Dec 2025 11:50 PM
UP NEET UG Counselling 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)
UP NEET UG Counselling 2025: यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट जारी हुई है. यूपी नीट यूजी के लिए राउंड 5 की मेरिट लिस्ट जारी की गई है. ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in. पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.
UP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग (UP NEET UG Counselling 2025) के राउंड 5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन यानी DME की ओर से यह मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर अपलोड की गई है. जिन उम्मीदवारों ने राउंड 5 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
इस राउंड की मेरिट लिस्ट खासतौर पर बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए जारी की गई है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुल 281 उम्मीदवारों को बीडीएस कोर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते मेरिट लिस्ट जरूर देख लें.
UP NEET UG Round 5 Merit List ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP NEET UG Counselling 2025 का लिंक खोजें.
- अब Round 5 Merit List के लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.
- इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.
- भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें.
UP NEET UG Counselling 2025 Merit List
कितनी लगेगी फीस?
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी. बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए यह फीस सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रखी गई है. सरकारी डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए 30,000 रुपये की सिक्योरिटी फीस तय की गई है. वहीं प्राइवेट डेंटल कॉलेज में दाखिले के लिए 1,00,000 रुपये की सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी. सिक्योरिटी फीस जमा किए बिना उम्मीदवार च्वाइस फिलिंग नहीं कर पाएंगे.
कब आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट?
सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे. इस दौरान कॉलेज और कोर्स का चुनाव सोच समझकर करना जरूरी है. च्वाइस फिलिंग पूरी होने के बाद डीएमई की ओर से 16 दिसंबर 2025 को अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट में यह बताया जाएगा कि उम्मीदवार को किस कॉलेज में सीट अलॉट हुई है.
यह भी पढ़ें: IIM बोधगया से करें MBA, देखें फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










