iLIVE Connect: चौबीसों घंटे बुजुर्गों का ख्याल रखेगा यह डिवाइस, पल-पल रहेगी डॉक्टर की निगरानी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 May 2026 3:53 PM
बुजुर्गों का ख्याल रखने वाला डिवाइस
Dr Rahul Chandola: बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों की सेहत की चिंता भी बढ़ जाती है. ऐसे में AI आधारित डिवाइस iLive Connect Elder Care 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग का सहारा बन रहा है. यह डिवाइस बीपी, शुगर समेत जरूरी वाइटल्स पर नजर रखता है, जबकि डॉक्टरों की टीम हर पल बुजुर्गों की स्थिति मॉनिटर करती है.
Dr Rahul Chandola: उम्र के बढ़ने के साथ बीमारी भी दस्तक देने लगती है. बुजुर्गों के साथ तो ये समस्या कुछ ज़्यादा ही रहती है. डॉक्टर की मानें तो 60 साल के बाद ज्यादा केयर की जरूरत होती है. आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिलहाल 60 साल से ज्यादा की उम्र वालों की तादाद 153 मिलियन है. जो 2050 में 347 मिलियन और 2036 तक 230 मिलियन होने की उम्मीद है. बीपी, सुगर, भूलने की बीमारी, गिरने से होने वाली दिक्कत, डिप्रेशन, हड्डियों से जुड़ी समस्या ज्यादा गहराती है.
बुजुर्गों के डॉक्टर ( जेरियाट्रिशियन ) भी मानते हैं कि AI और टेक्नोलॉजी के इस दौर ने कई मुश्किलों को आसान किया. हालांकि तकनीक डॉक्टर को दरकिनार नहीं कर सकती, पर सहारा जरूरी बन सकती है. जिससे बुजुर्गों की जिंदगी भी आसान हो और परेशानी भी कम से कम हो. ऐसी ही एक तकनीक है iLIVE Connect. बीपी, सुगर से लेकर शरीर के तमाम वाइटल पैरामीटर्स की पल पल की मॉनिटरिंग रखने वाला AI बेस्ड उपकरण.
iLive Connect ( आईलिव कनेक्ट) के फाउंडर और कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर राहुल चंदोला बताते हैं कि घर परिवार से दूर रहने वाले बच्चों के जेहन में हमेशा ये बात रहती कि बुजुर्ग माता पिता कैसे होंगे? कहीं तबीयत तो नहीं खराब सब ठीक ठाक तो है? इसको लेकर iLive connect का एक खास प्लान iLive connect Elder Care है जिसकी मदद से न केवल हर पल बुजुर्गों के हेल्थ की मॉनिटरिंग की जाती है बल्कि हर दिन एक डॉक्टर बुजुर्ग से बात भी करता है. रिस्ट वॉच और पैच के तौर पर मौजूद इस डिवाइस के ज़रिए दूर कमांड सेंटर में बैठे डॉक्टर 24×7 बुजुर्ग के हेल्थ के वाइटल पैरामीटर्स की मॉनिटरिंग कर रहे होते हैं.
दिल्ली और एनसीआर में कई जगह तो फ्लैट भी ऐसे तैयार हो रहे हैं जो बुजुर्ग फ्रेंडली हों . वहीं कुछ RWA और सोसाइटीज में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए खास तौर पर इस तरह के व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाये जा रहे हैं जहां सुबह सुबह उनकी खैरियत की खोज खबर ली जाए. डॉक्टर चंदोला ने कहा अब iLive Connect Elder Care डिवाइस और डॉक्टरों की टीम सिर्फ उनके अपने का हालचाल नहीं लेगी, बल्कि सुनिश्चित करेगी कि हर पल डॉक्टर उनके पास है. रोजाना की रिपोर्ट फैमिली मेंबर भी देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










