AC Tips: रूम में बेस्ट कूलिंग चाहिए? जानिए कितनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए Air Conditioner
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 May 2025 4:26 PM
AC Height
AC Tips: Air Conditioner को कितनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए ताकि मिले बेस्ट कूलिंग? जानिए Split और Window AC के लिए सही हाइट और कंपनियों की एक्सपर्ट राय.
AC Tips: अगर आपका नया एसी भी कमरा ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है, तो इसका एक बड़ा कारण हो सकता है- एसी की गलत इंस्टॉलेशन हाइट. जी हां, एसी को अगर सही ऊंचाई पर नहीं लगाया गया है, तो उसकी कूलिंग क्षमता पर असर पड़ता है. विशेषज्ञों और कंपनियों की राय के मुताबिक, एसी की ऊंचाई पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी है.
AC Tips: गलत ऊंचाई से क्या है नुकसान?
अगर एसी को ज्यादा ऊंचाई या बहुत कम ऊंचाई पर लगाया जाए, तो वह कमरे के तापमान को समान रूप से नियंत्रित नहीं कर पाता. इससे आपको एसी को लंबे समय तक चलाना पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत और बिल दोनों बढ़ते हैं. इतना ही नहीं, कंप्रेसर पर ज्यादा लोड आने से एसी की लाइफ भी कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने
यह भी पढ़ें: फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है? जानिए कौन-सा साइज आपके घर के लिए सही है
Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान
AC में टन (Ton) क्या होता है? जानें 1 टन AC का असली मतलब, ताकि खरीदारी में ना हों कंफ्यूज!
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AC Tips: कंपनियां क्या सलाह देती हैं?
सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार, अगर आपके कमरे की छत 10 फीट ऊंची है, तो Split AC को जमीन से 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर इंस्टॉल करना सबसे उपयुक्त होता है. वहीं, Window AC के लिए 3 से 4 फीट की ऊंचाई सही मानी जाती है. अगर रूम की ऊंचाई इससे कम है, तो उसी हिसाब से एसी की हाइट को थोड़ा कम रखना चाहिए.
AC Tips: इंस्टॉलेशन के वक्त ध्यान दें
एसी लगवाते समय खुद मौजूद रहें. कई बार टेक्नीशियन अपनी सुविधा के अनुसार एसी को गलत ऊंचाई पर इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे बाद में कूलिंग और बिल दोनों की समस्या खड़ी हो जाती है. इंस्टॉलेशन के समय सही ऊंचाई तय कर लेना भविष्य में परेशानी से बचा सकता है.
AC Tips: क्यों जरूरी है सही हाइट?
- बेहतर एयर सर्कुलेशन
- कम बिजली खपत
- लंबे समय तक एसी की परफॉर्मेंस मेंटेन रहती है
कुल मिलाकर कहें, तो अगर आप अपने एयर कंडीशनर से बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं और साथ ही बिजली के बिल से भी राहत पाना चाहते हैं, तो एसी इंस्टॉल कराते समय उसकी हाइट जरूर माप लें.
यह भी पढ़ें: घर का कोना-कोना हो जाएगा ठंडा, सस्ते में घर ले आयें ये Portable AC, Amazon पर इतनी है कीमत
यह भी पढ़ें: इन बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदें AC, नहीं आएगा ज्यादा बिजली का बिल, रूम भी रहेगा ठंडा-ठंडा
यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत, इस टेक्नोलॉजी से गर्मी में भी ठंडा रहेगा घर
यह भी पढ़ें: मेटल वाला या प्लास्टिक वाला, कौन सा कूलर खाता है ज्यादा बिजली? किसे खरीदना रहेगा सही?
यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










